बाल विवाह रोकने को फतेहपुर में जागरूकता रथ रवाना, शपथ व हस्ताक्षर अभियान भी चला

Feb 28, 2026 10:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जामताड़ा
share Share
Follow Us on

फतेहपुर, प्रतिनिधि।बाल विवाह जैसी कुप्रथा को रोकने के उद्देश्य से शनिवार को फतेहपुर प्रखंड कार्यालय परिसर से जागरूकता मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना

बाल विवाह रोकने को फतेहपुर में जागरूकता रथ रवाना, शपथ व हस्ताक्षर अभियान भी चला

बाल विवाह रोकने को फतेहपुर में जागरूकता रथ रवाना, शपथ व हस्ताक्षर अभियान भी चला फतेहपुर, प्रतिनिधि। बाल विवाह जैसी कुप्रथा को रोकने के उद्देश्य से शनिवार को फतेहपुर प्रखंड कार्यालय परिसर से जागरूकता मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड कृषि पदाधिकारी हरिपद रुई दास ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बाल विवाह एक सामाजिक बुराई होने के साथ-साथ कानूनी अपराध भी है। इसे रोकने के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आकर सहयोग करना होगा। सामूहिक प्रयास से ही इस कुप्रथा पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है। वहीं कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को बाल विवाह रोकथाम की शपथ दिलाई गई तथा जागरूकता बढ़ाने के लिए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया।

मौके पर कल्याण पदाधिकारी बाबू चांद पंडित, समीर वाद्य्यकर, वनवासी विकास आश्रम के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर गोपी कुमार, जय प्रकाश मंडल, संतोष यादव, प्रीति कुमारी, लालटु यादव, खुशबू कुमारी सहित कई लोग उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।