ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जामताड़ाधान खरीदारी की धीमी गति से औने-पौने दाम पर धान बेच रहे किसान

धान खरीदारी की धीमी गति से औने-पौने दाम पर धान बेच रहे किसान

जिले में धान खरीद की गति काफी धीमी है। धान में नमी होने के कारण धान की खरीद नहीं हो पा रही है। जिले में अब तक 3875 क्विंटल ही धान की खरीदारी हो सकी है। ऐसे में किसान औने-पौने दाम पर धान बिचौलियों को...

धान खरीदारी की धीमी गति से औने-पौने दाम पर धान बेच रहे किसान
हिन्दुस्तान टीम,जामताड़ाWed, 16 Jan 2019 01:05 AM
ऐप पर पढ़ें

जिले में धान खरीद की गति काफी धीमी है। धान में नमी होने के कारण धान की खरीद नहीं हो पा रही है। जिले में अब तक 3875 क्विंटल ही धान की खरीदारी हो सकी है। ऐसे में किसान औने-पौने दाम पर धान बिचौलियों को बेच रहे हैं। जिले भर में केवल छह लैम्पसों के माध्यम से ही धान की खरीदारी की जा रही हैं। जिस कारण किसानों को अपने घर से लैम्पस तक धान पहुंचाने में एक बड़ी राशि ढुलाई के रूप में भुगतान करना होता है। धान के परिवहन में होने वाले खर्च के बाद किसानों को वहां पर कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। किसानों से धान में नमी का बहाना बनाकर वजन में से औसत प्रति क्विंटल 15 से 20 किलो वजन में कटौती की जाती है। इन सब परेशानियों को देखते हुए किसान लैम्पस में धान बेचने के बजाय बिचौलिया के हाथों धान बेचना ज्यादा श्रेयस्कर समझ रहे हैं। जिले में अब तक 2107 किसानों ने लैम्पस में जाकर पंजीकरण करवाया है। जबकि विभाग ने 4967 किसानों को एसएमएस किया है। जिसमें से 85 किसानों ने लैम्पस के माध्यम से धान दिए हैं। वहीं पंजीकरण नहीं करानेवाले किसानों का धान नहीं खरीदा जा रहा है। जो किसान पंजीकरण नहीं कराएंगे, उनको धान बेचने में परेशानी होगी। धान खरीद को लेकर 2107 किसानों ने पंजीकरण कराया है। पंजीकरण की भी गति काफी धीमी है। किसानों द्वारा पंजीकरण सही ढंग से भी नहीं किया गया है। जब तक पंजीकरण नहीं होगा किसानों के धान खरीद नहीं हो सकेगी। पंजीकरण को लेकर किसान को मोबाइल नंबर, पहचान पत्र, जमीन से संबंधित दस्तावेज, बैंक पासबुक देना होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें