
किसानों को पंजीकृत कर धान क्रय का निर्देश
जामताड़ा। प्रतिनिधि धान अधिप्राप्ति योजना के तहत निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने एवं पंजीकृत किसानों की समीक्षा को लेकर शनिवार को जिला आपूर्ति पदाधिकारी
किसानों को पंजीकृत कर धान क्रय का निर्देश जामताड़ा। प्रतिनिधि
धान अधिप्राप्ति योजना के तहत निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने एवं पंजीकृत किसानों की समीक्षा को लेकर शनिवार को जिला आपूर्ति पदाधिकारी राजशेखर कुमार की अध्यक्षता में कार्यालय कक्ष में लैंपस संचालकों के साथ बैठक की। जिसमें जिले के सभी धान अधिप्राप्ति केन्द्र, लैंपस के संचालकों ने भाग लिया। मौके पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने सभी लैंपस के संचालक को धान अधिप्राप्ति से संबंधित विभागीय मानकों को अक्षरशः अनुपालन करने का निर्देश दिया। सभी लैंपस संचालकों को अधिक संख्या में किसानों को पंजीकृत करवाने एवं धान क्रय करने का निर्देश दिया। उन्होने स्पष्ट रूप से यह चेतावनी दी कि किसी भी परिस्थिति में क्रय किया गया धान पैक्स के भंडार में या मिल में ही रहना चाहिए। भौतिक सत्यापन में अनियमितता पाये जाने पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। मौके पर सभी लैंपस, धान क्रय केंद्र के संचालक एवं संबंधित कर्मी मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




