सब्जियों के साथ श्रीअन्न की खेती करें किसान : जिला कृषि पदाधिकारी

Feb 10, 2026 11:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जामताड़ा
share

कुंडहित, प्रतिनिधि।मंगलवार को कुंडहित में प्रखंड स्तरीय किसान मेला सह उद्यान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस मेला का उद्घाटन जिला कृषि पदाधिकारी लव

सब्जियों के साथ श्रीअन्न की खेती करें किसान : जिला कृषि पदाधिकारी

सब्जियों के साथ श्रीअन्न की खेती करें किसान : जिला कृषि पदाधिकारी कुंडहित, प्रतिनिधि। मंगलवार को कुंडहित में प्रखंड स्तरीय किसान मेला सह उद्यान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस मेला का उद्घाटन जिला कृषि पदाधिकारी लव कुमार, जिला परिषद सदस्य रीना मंडल, विधायक प्रतिनिधि शरम मंडल, 20 सूत्री अध्यक्ष ऑफिसर हेंब्रम एवं पूर्व जिप सदस्य भजहरि मंडल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। वहीं उद्घाटन से पूर्व प्रखंड विकास पदाधिकारी जमाले राजा ने किसान मेला सह उद्यान प्रदर्शनी में लगे सभी स्टॉलों का निरीक्षण किया। साथ ही बेहतर प्रदर्शन करने वाले किसानों को सराहना की। मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी लव कुमार ने किसान मेला -सह- प्रदर्शनी के बेहतर आयोजन हेतु प्रदर्श लाने वाले किसानों को धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा कि बिना उर्वरक के हरी सब्जियों का अधिक उत्पादन किया जा सकता है। उन्होंने किसानों से मोटे अनाज (श्री अन्न) की खेती करने की अपील की। उन्होंने उपस्थित किसानों से किसानों से विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की सहायता से खेती और उत्पादन को बेहतर बनाने की अपील की। कार्यक्रम में आए कृषि विभाग के वैज्ञानिकों ने किसानों को मिट्टी जांच कराने, उन्नत किस्म के बीजों का उपयोग करने, सूक्ष्म सिंचाई का अधिक से अधिक उपयोग करने की सलाह दी। इधर कार्यक्रम के दौरान प्रखंड तकनीकी प्रबंधक सुजीत कुमार सिंह ने किसानों को कृषि एवं पशुपालन विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और उनका लाभ उठाने की अपील की। वहीं कार्यक्रम के अंत में सभी उन्नत प्रदर्श लाने वाले किसानों को प्रशस्ति पत्र एवं कुदाल गैंती एंव गमला देकर पुरस्कृत किया गया। मंच संचालन जनसेवक चंचल दास ने किया। मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी मनोरंजन मिर्धा, बीटीएम सुजीत कुमार सिंह, एटीएम अमीर हेंब्रम प्रखंड के सभी किसान मित्र ,उद्यान मित्र तथा कृषक गण उपस्थित थे। फोटो कुंडहित 01: किसान मेला सह उद्यान प्रदर्शनी में लगे स्टॉल का निरीक्षण करते बीडीओ जमाले राजा व अन्य। फोटो कुंडहित 02 : किसान को पुरस्कृत करते अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि गण। फोटो कुंडहित 03: कार्यक्रम में उपस्थित प्रखंड क्षेत्र के किसानगण।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।