Hindi NewsJharkhand NewsJamtara NewsFarmer s Rice Crop Destroyed by Sudden Fire in Jamtaada Seeks Compensation
किसान के धान में लगी आग फसल हुआ  जलकर राख, मुआवजे की लगाई गुहार

किसान के धान में लगी आग फसल हुआ जलकर राख, मुआवजे की लगाई गुहार

संक्षेप:

जामताड़ा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत सुपायडीह पंचायत के बांझीकेंद्र गांव में मंगलवार की सुबह किसान सलीम अंसारी के घर के आंगन में रखे धान के ढेर म

Dec 09, 2025 11:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जामताड़ा
share Share
Follow Us on

किसान के धान में लगी आग फसल हुआ जलकर राख, मुआवजे की लगाई गुहार जामताड़ा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत सुपायडीह पंचायत के बांझीकेंद्र गांव में मंगलवार की सुबह किसान सलीम अंसारी के घर के आंगन में रखे धान के ढेर में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में पूरा धान जलकर राख हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन धान सूखा होने की वजह से आग तेजी से फैल गई। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बाल्टी व ड्रमों से पानी डालकर किसी तरह लोगों ने आग पर काबू पाया। तब तक सलीम अंसारी का पूरा धान नष्ट हो चुका था। ग्रामीणों और परिजनों के मुताबिक सलीम अंसारी आर्थिक रूप से बेहद कमजोर हैं। घटना के बाद किसान व उसका परिवार सदमे में है। वार्ड सदस्य अलाउद्दीन अंसारी ने बताया कि सलीम अंसारी बहुत गरीब किसान हैं। आग लगने से उनका पूरा अनाज नष्ट हो गया है। उन्होंने प्रशासन और सरकार से उचित मुआवजे की मांग की है। ताकि किसान अपने परिवार को दोबारा संभाल सके। ग्रामीणों ने मामले की सूचना स्थानीय प्रशासन को दे दी है। फोटो जामताड़ा 06: धान के ढेर में लगी आग को बुझाते ग्रामीण