ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जामताड़ाडकैती मामले में जमानत खारिज

डकैती मामले में जमानत खारिज

पिस्तौल का भय दिखाकर 10 लाख रुपए की लूट करने के मामले में एक आरोपी बिंदापाथर थाना क्षेत्र के पिपरा निवासी अताउल अंसारी की जमानत अर्जी सुनवाई के बाद गुरुवार को एसडीजेएम विक्रम आनंद के न्यायालय द्वारा...

डकैती मामले में जमानत खारिज
हिन्दुस्तान टीम,जामताड़ाFri, 11 May 2018 02:04 AM
ऐप पर पढ़ें

पिस्तौल का भय दिखाकर 10 लाख रुपए की लूट करने के मामले में एक आरोपी बिंदापाथर थाना क्षेत्र के पिपरा निवासी अताउल अंसारी की जमानत अर्जी सुनवाई के बाद गुरुवार को एसडीजेएम विक्रम आनंद के न्यायालय द्वारा खारिज कर दी गई। आरोपी के विरुद्ध मिहिजाम थाना कांड संख्या 236-14 दर्ज है। घटना 30 जून की है। जब सूचक राजू दत्ता बोदमा बैंक में रुपया जमा करने आ रहा था। सभी बोदमा सड़क के निकट आरोपी ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी जेल में है।

दो आरोपी गिरफ्तार

जामताड़ा। पशु तस्करी के आरोप में फतेहपुर पुलिस में दो आरोपी बामनडीहा निवासी अख्तर हुसैन एवं अंसारूल अली को गिरफ्तार कर गुरुवार को सीजेएम के न्यायालय में पेश किया। जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में मंडलकारा भेज दिया गया। आरोपी बामनडीहा करजोड़ी के रास्ते गोवंशीय पशु को पश्चिम बंगाल की ओर तस्करी के लिए ले जा रहा था। तभी पुलिस में पशुओं के साथ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी के विरुद्ध फतेहपुर थाना कांड संख्या 17-18 दर्ज है।

साइबर मामले में जमानत खारिज

जामताड़ा। फर्जी बैंक अधिकारी बनकर साइबर क्राइम के माध्यम से रुपयों की ठगी करने के मामले में 11 आरोपी करमाटांड़ थाना क्षेत्र के दुधानी निवासी राहुल कुमार मंडल, दिलीप मंडल, राहुल मंडल, दिलीप मंडल, अशोक कुमार मंडल, सुनील कुमार मंडल, महेश्वर मंडल, दिलीप मंडल, पंकज मंडल, चंदन मंडल, विकास मंडल एवं संतोष मंडल की अग्रिम जमानत अर्जी सुनवाई के बाद गुरुवार को प्रधान जिला जज प्रदीप कुमार चौरसिया के न्यायालय द्वारा खारिज कर दी गई। आरोपी के करमाटांड़ थाना कांड संख्या 160-15 दर्ज है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें