
स्वादिष्ट मिठाइयों की खुशबू से महक उठा शहर बाजार, दीपावली को लेकर जमकर हो रही है खरीदारी
जामताड़ा, प्रतिनिधि। यार करके रखा गया है। 250 ग्राम से 2 किलोग्राम तक का पैकेट शहर के विश्वसनीय मिठाई दुकानों में सजी हुई है। दीपावली के अवसर पर जा
स्वादिष्ट मिठाइयों की खुशबू से महक उठा शहर बाजार, दीपावली को लेकर जमकर हो रही है खरीदारी जामताड़ा, प्रतिनिधि। दीपावली का त्यौहार बिना मिठाई के फीका नजर आता है। इसलिए जामताड़ा के बाजार में तरह-तरह के स्वादिष्ट और आकर्षक मिठाइयां ग्राहकों के लिए सजी हुई है। जिसमें खोया की मिठाइयां, छेना की वेरायटी और लड्डू इत्यादि शामिल है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकानदार की ओर से खोया के तरह-तरह के आकर्षक मिठाई का पैकेट तैयार करके रखा गया है। 250 ग्राम से 2 किलोग्राम तक का पैकेट शहर के विश्वसनीय मिठाई दुकानों में सजी हुई है। दीपावली के अवसर पर जामताड़ा बाजार रंग-बिरंगी मिठाइयों से सज गया है।

जिससे शहर में मिठास की खुशबू फैल गई है। मोतीचूर के लड्डू, गुलाब जामुन और काजू बर्फी जैसी मिठाइयां ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई हैं। दीपावली के लिए लोग तरह-तरह की मिठाइयां खरीद रहे हैं, जो खुशियां बांटने और मुंह मीठा कराने की परंपरा का हिस्सा हैं। दीपावली के त्यौहार के मद्देनज़र जामताड़ा का बाजार तरह-तरह की मिठाइयों से गुलजार है। रंगाई-पुताई और घर की साफ-सफाई, पूजन सामग्री के साथ-साथ मिठाइयों की खरीदारी भी जोरों पर है। लोग अपने प्रियजनों को दीपावली का उपहार देने के लिए मिठाइयों के डिब्बे खरीद रहे हैं। रंग-बिरंगे तरह-तरह के मिठाइयों से सजा पैकेट अनायास लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। विशेष रूप से मोतीचूर के लड्डू और गुलाब जामुन, काजू बर्फी की मांग बहुत ज़्यादा है। काजू बर्फी के साथ अन्य तरह के लड्डू भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं। क्या कहते हैं मिठाई दूकानदार: - ये मिठाइयां खुशियों के इस त्यौहार पर लोगों को खास पसंद आ रही हैं। 80 प्रतिशत से अधिक मिठाइयां दुकान की बनी हुई है। जिसमें शुद्धता का पूरा ध्यान रखा गया है। मोती साव, जेके स्वीट्स के संचालक

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


