
तमसो मा ज्योतिर्गमय....... तैयारी पूरी, आज मनेगी दीपावली और काली पूजा
संक्षेप: जामताड़ा, प्रतिनिधि। र्व दीपावली और काली पूजा की सारी तैयारी जिला मुख्यालय सहित आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों में पूरी कर ली गई है। जामताड़ा शहर में पुर
तमसो मा ज्योतिर्गमय....... तैयारी पूरी, आज मनेगी दीपावली और काली पूजा जामताड़ा, प्रतिनिधि। तमसो मा ज्योतिर्गमय....... अंधकार पर प्रकाश की जीत का प्रतीक दीपोत्सव एवं काली पूजा की धूम मची हुई है। घरों से लेकर दुकान की साफ सफाई कर लोग माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने की तैयारी में जुटे हुए हैं। यह पर्व केवल माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए ही नहीं, बल्कि जीवन के अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने का एक उपासना भी है। प्रकाश पर्व दीपावली और काली पूजा की सारी तैयारी जिला मुख्यालय सहित आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों में पूरी कर ली गई है।

जामताड़ा शहर में पुराना कोर्ट समीप गायछंद मोड़, रेलवे स्टेशन समीप काली मंदिर, कायस्थ पाड़ा मोड़ स्थित काली मंदिर, बेना स्थित काली मंदिर सहित अन्य जगहों पर अवस्थित काली मंदिरों में पूजा को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। मां काली की प्रतिमा को अंतिम रूप दे दिया गया है। पूजा को लेकर विशेष रूप से मंदिरों की साफ-सफाई और रंग रोगन किया गया है। आकर्षक पंडाल बनकर तैयार है। रंग-बिरंगी लाइट से मंदिर परिसर, पंडाल और सड़क को जगमग कर दिया गया है। जबकि कई जगह तोरण द्वार बनाए गए हैं। सोमवार की रात्रि मां काली की प्रतिमा स्थापित कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन-हवन होगा। जामताड़ा में दीपावली और काली पूजा की तैयारी पूरी हो गई है। जिसमें मंदिरों की सजावट, पंडालों का निर्माण के साथ हीं पूजन सामग्री की खरीदारी भी हो गई है। बस मुहुर्त का इंतजार है। बाजारों में दीपावली और काली पूजा के लिए मिट्टी के दीये, फुलझड़ी, पटाखे और अन्य पूजा सामग्री की जमकर खरीदारी हो रही है। दीपावली को लेकर बच्चों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है दो दिन पूर्व से ही बच्चे दीपावली के उत्साह में पटाखे जला रहे हैं वही लोग अपने घरों को रंगीन रोशनियों से सजावट कर रहे हैं शहर के अधिकांश मोहल्ले में आकर्षक रंग-बिरंगे लाइट एवं झालर से घरों को लोग सजाने में जुटे हुए हैं। वही दीपावली के सजावट में केले के पौधे का विशेष मांग देखा जा रहा है। दूर दराज ग्रामीण क्षेत्र से लोग तोरण बनाने के लिए केले का पौधा मंगवा रहे हैं। फोटो जामताड़ा 03: स्टेशन रोड स्थित काली मंदिर में सजी मां काली की प्रतिमा फोटो जामताड़ा 04: गणेश लक्ष्मी की मूर्ति के खरीदारी करते लोग फोटो जामताड़ा 05: दीपावली को लेकर तैयार आकर्षक घरौंदे फोटो जामताड़ा06: मिट्टी का दिया बेचते दुकानदार

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




