जिला स्तरीय समिति गठित, विश्वकर्मा समाज को मजबूत आधार देने का आह्वान
जामताड़ा,प्रतिनिधि। बैठक की अध्यक्षता शिव नारायण शर्मा ने की। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में समाज के प्रतिनिधि शामिल हुए। व

जिला स्तरीय समिति गठित, विश्वकर्मा समाज को मजबूत आधार देने का आह्वान जामताड़ा,प्रतिनिधि। विश्वकर्मा समाज के संगठनात्मक विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण को लेकर रविवार को विद्यासागर इंस्टिट्यूट पाकडीह में एक दिवसीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शिव नारायण शर्मा ने की। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में समाज के प्रतिनिधि शामिल हुए। वहीं बैठक में सर्वसम्मति से जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया। जिसमें केपी शर्मा को जिलाध्यक्ष ,सुखदेव राणा को जिला उपाध्यक्ष,बरुण राणा को जिला सचिव,नागेंद्र शर्मा को कोषाध्यक्ष,काजू शर्मा व राजीव राणा को मीडिया प्रभारी,सतीश शर्मा को संयुक्त सचिव ,राजेंद्र शर्मा व शुभम कुमार शर्मा को संगठन मंत्री एवं अशोक राणा को जिला संगठन मंत्री का दायित्व सौंपा गया है।
इसके अलावा सलाहकार समिति में नंदलाल शर्मा, किशन शर्मा, पशुपति शर्मा और मुकेश कुमार शामिल किए गए। वहीं संरक्षक मंडल में संतोष शर्मा, शिव नारायण शर्मा, जगन्नाथ शर्मा और पप्पू शर्मा को मनोनीत किया गया। मौके पर वरुण राणा ने कहा कि विश्वकर्मा समाज को एक मंच पर लाना और मजबूत संगठन खड़ा करना हमारी पहली प्राथमिकता है। संगठन मजबूत होगा तो समाज को शिक्षा, रोजगार और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में ठोस पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से समाज आने वाले समय में हर क्षेत्र में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराने में सक्षम होगा। इस बैठक में सभी पदाधिकारियों ने समाजहित के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया। फोटो जामताड़ा 04: रविवार को पाकडीह में बैठक के बाद विश्वकर्मा समाज के सभी पदधारक व अन्य।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




