डिजिटल माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक सामग्री तैयार करना प्रशिक्षण का उद्देश्य

Dec 11, 2025 11:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जामताड़ा
share

नारायणपुर, प्रतिनिधि।जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डीएआईटी) पबिया में तीन दिवसीय दीक्षा ई-कंटेंट निर्माण प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। य

डिजिटल माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक सामग्री तैयार करना प्रशिक्षण का उद्देश्य

डिजिटल माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक सामग्री तैयार करना प्रशिक्षण का उद्देश्य नारायणपुर, प्रतिनिधि। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डीएआईटी) पबिया में तीन दिवसीय दीक्षा ई-कंटेंट निर्माण प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जेसीईआरटी रांची द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्राचार्य सुरेश महतो के निर्देशन में संपन्न हुआ। मौके पर समन्वयक सह संकाय सदस्य सुबोध कुमार ने कहा कि ई-कंटेंट निर्माण का मुख्य उद्देश्य शिक्षा को डिजिटल रूप में प्रस्तुत करना है। ताकि सीखने की प्रक्रिया सरल, प्रभावी और आकर्षक बन सके। इसके माध्यम से विद्यार्थी उच्च गुणवत्ता वाले शिक्षण संसाधन कहीं भी और कभी भी प्राप्त कर सकते हैं।

वहीं कार्यशाला के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए संकाय सदस्य विनोद कुमार ने कहा कि शिक्षकों को डिजिटल माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक सामग्री तैयार करने में सक्षम बनाना, इस प्रशिक्षण का मुख्य लक्ष्य है। वहीं संकाय सदस्य कृष्णानंद ने ई-कंटेंट डेवलपमेंट के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत रूप से चर्चा की। मौके पर संकाय सदस्य तैय्यब अंसारी ने प्रश्नोत्तरी सत्र के माध्यम से ई-कंटेंट से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा की। इस अवसर पर सोनेलाल सोरेन, आशीष कुमार, मंटू चौधरी, जगन्नाथ महतो, भवेश चौधरी सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।