घटवाल खतियानधारी को जाति प्रमाण पत्र देने की मांग को लेकर डीसी को सौंपा ज्ञापन

Dec 23, 2025 11:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जामताड़ा
share Share
Follow Us on

जामताड़ा,प्रतिनिधि। घटवाल खतियानधारी समुदाय को जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने की मांग को लेकर घटवाल आदिवासी महासभा जिला कमेटी का प्रतिनिधिमंडल ने

घटवाल खतियानधारी को जाति प्रमाण पत्र देने की मांग को लेकर डीसी को सौंपा ज्ञापन

घटवाल खतियानधारी को जाति प्रमाण पत्र देने की मांग को लेकर डीसी को सौंपा ज्ञापन जामताड़ा,प्रतिनिधि। घटवाल खतियानधारी समुदाय को जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने की मांग को लेकर घटवाल आदिवासी महासभा जिला कमेटी का प्रतिनिधिमंडल ने डीसी को मांग पत्र सौंपा। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जिला अध्यक्ष दुबराज प्रसाद राय ने किया। मांग पत्र के माध्यम से बताया कि जामताड़ा जिले में घटवाल खतियानधारी समुदाय के अत्यंत गरीब लोग लगभग एक से डेढ़ लाख की संख्या में निवास करते हैं। लेकिन उन्हें जाति प्रमाण पत्र नहीं मिल पाने के कारण वे सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित रह जाते हैं।

यहां तक कि स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को छात्रवृत्ति, साइकिल, छात्र सहायता योजनाओं जैसे लाभ भी नहीं मिल पा रहे हैं। महासभा ने बताया कि वर्ष 2018 से पूर्व घटवाल जाति को घटवार/घटवाल मानते हुए बीसी-2 श्रेणी के अंतर्गत जाति प्रमाण पत्र निर्गत किया जाता था। लेकिन वर्तमान में जामताड़ा जिले के अंचल अधिकारियों द्वारा घटवाल खतियानधारी जाति का प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जा रहा है। इसके कारण इस समुदाय का भविष्य अधर में लटकता हुआ प्रतीत हो रहा है। मांग पत्र में यह भी उल्लेख किया गया कि इस विषय में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राज्य भाषा विभाग, झारखंड सरकार, रांची के उप सचिव संजय रजक द्वारा पत्रांक 09/जानी-03-12/24 (पत्र संख्या 8144) के माध्यम से स्पष्ट मार्गदर्शन दिया गया है। उक्त पत्र में साफ निर्देश है कि कोई भी जाति, चाहे वह भूमिहीन ही क्यों न हो, जाति प्रमाण पत्र से वंचित नहीं रहेगी और सक्षम अधिकारी द्वारा स्थलीय जांच कर जाति प्रमाण पत्र निर्गत किया जाएगा। मौके पर जिला अध्यक्ष दुबराज प्रसाद राय ने डीसी से आग्रह किया कि उक्त आदेश के आलोक में जामताड़ा जिले के घटवाल खतियानधारी समुदाय का स्थल निरीक्षण कर शीघ्र जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया जाए। ताकि बहुसंख्यक और अत्यंत गरीब घटवाल समुदाय को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। मौके पर टेक लाल राय, महावीर राय सहित घटवाल आदिवासी महासभा के कई सदस्य उपस्थित थे। फोटो जामताड़ा 02: डीसी को मांग पत्र सौंपने जाते घटवाल महासभा के प्रतिनिधिमंडल।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।