Hindi NewsJharkhand NewsJamtara NewsDC Issues Directive to Debar NGO Jeevan Jyoti Kendra for Negligence in Agricultural Programs
एनजीओ जीवन ज्योति केंद्र को डिबार करने का डीसी ने दिया निर्देश

एनजीओ जीवन ज्योति केंद्र को डिबार करने का डीसी ने दिया निर्देश

संक्षेप:

जामताड़ा, प्रतिनिधि। डीसी रवि आनंद की अध्यक्षता में कृषि, आत्मा एवं उद्यान विभाग की समीक्षा बैठक गुरुवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित की गयी। जिसमें

Dec 11, 2025 11:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जामताड़ा
share Share
Follow Us on

एनजीओ जीवन ज्योति केंद्र को डिबार करने का डीसी ने दिया निर्देश जामताड़ा, प्रतिनिधि। डीसी रवि आनंद की अध्यक्षता में कृषि, आत्मा एवं उद्यान विभाग की समीक्षा बैठक गुरुवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित की गयी। जिसमें रबी बीज वितरण, झारखंड कृषि ऋण माफी योजना, समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना सह कृषक पाठशाला, फसल सुरक्षा कार्यक्रम योजना, अम्लीयक मृदा सुधार, उर्वरक की उपलब्धता, गोदाम निर्माण, सौर ऊर्जा चलित मिनी कोल्ड रूम, बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मिट्टी जांच, कृषि मेला सह प्रदर्शनी आदि बिंदुओं पर समीक्षा कर आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया गया। वही एनजीओ जीवन ज्योति केंद्र को कार्य में लापरवाही बरतने को लेकर डिबार करने के लिए विभाग को प्रतिवेदन भेजने का निर्देश दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

साइक्लोन मोंथा एवं फसल में बीमारी के कारण हुए अत्यधिक फसल क्षति का आकलन करते हुए संबंधित बीमा कम्पनी के प्रतिनिधि से किसानों के फसल की भरपाई सुनिश्चित करने के लिए जिला कृषि पदाधिकारी एवं जिला सहकारिता पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित करते हुए जल्द से जल्द मुआवजा राशि के भुगतान के लिए समुचित कार्रवाई का निर्देश दिया। कृषक पाठशाला के दोनों संचालक एनजीओ को डीसी स्पष्टीकरण पूछने एवं एक एनजीओ जीवन ज्योति केंद्र को डिबार करने के लिए विभाग को प्रतिवेदित करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया। जीवन ज्योति केंद्र एनजीओ को अनाधिकृत व्यक्ति के बैठक में भेजने, एक भी बिंदु पर जवाब नहीं देने, कार्य में लापरवाही बरतने एवं संतोषजनक प्रगति नहीं रहने के कारण डिबार करने हेतु विभाग को प्रतिवेदित करने का निर्देश दिया। वहीं डीसी ने अन्य एनजीओ सिद्धो कान्हो को किसानों के ट्रेनिंग कार्यक्रम की सम्पूर्ण वीडियोग्राफी करवाने, सर्टिफाइड ट्रेनर से किसानों को प्रशिक्षण दिलाने के अलावा विभिन्न बिंदुओं पर कड़ा निर्देश दिया। इसके अलावा डीसी ने कृषि, आत्मा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। वहीं प्राप्त आवंटन के आलोक में एक्सपेंडिचर को बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने नाला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मालांचा क्षेत्र में कृषि मेला सह प्रदर्शनी के आयोजन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी लव कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे। फोटो जामताड़ा 01: पदाधिकारी के साथ बैठक करते डीसी रवि आनंद व अन्य।