डीसी, एसपी ने स्वतंत्रता सेनानी के परिजन को किया सम्मानित
जामताड़ा, प्रतिनिधि। सेन के घर पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी ठंडावाला सेन को शाॅल, बुके देकर सम्मानित किया एवं आभार प्रकट किया। डीसी एवं एसपी ने आजादी की

डीसी, एसपी ने स्वतंत्रता सेनानी के परिजन को किया सम्मानित जामताड़ा, प्रतिनिधि। डीसी रवि आनंद एवं एसपी राज कुमार मेहता ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को स्वतंत्रता सेनानी स्व० गोलक बिहारी सेन के घर पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी ठंडावाला सेन को शाॅल, बुके देकर सम्मानित किया एवं आभार प्रकट किया। डीसी एवं एसपी ने आजादी की लड़ाई में उनके अमूल्य योगदान की सराहना की। मौके पर उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज, अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार, सीओ अबिश्वर मुर्मू, कार्यपालक पदाधिकारी नगर निकाय जामताड़ा सोमा खंडेत सहित अन्य मौजूद रहे। फोटो जामताड़ा 02: स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित के घर सम्मानित करने पहुंचे डीसी एसपी व अन्य
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


