
हिस्ट्रीशीटर साइबर आरोपी तजाउल अंसारी अपने चार शार्गिदों के साथ गिरफ्तार
जामताड़ा,प्रतिनिधि। जामताड़ा साइबर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को नारायणपुर थाना क्षेत्र के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय हिरापुर जंगल क
हिस्ट्रीशीटर साइबर आरोपी तजाउल अंसारी अपने चार शार्गिदों के साथ गिरफ्तार जामताड़ा,प्रतिनिधि। जामताड़ा साइबर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को नारायणपुर थाना क्षेत्र के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय हिरापुर जंगल के समीप छापेमारी कर पांच साइबर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में करमाटांड़ थाना क्षेत्र के लोहरबंधा निवासी सद्दाम अंसारी(उम्र-19 वर्ष),सलामत अंसारी व तस्लीम रजा (उम्र-24 वर्ष) एवं उपर भीठरा निवासी सबीर अंसारी(उम्र-19 वर्ष) शामिल है। इसके अलावे नारायणपुर थाना क्षेत्र के तजाउल अंसारी को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी आरोपियों के पास से 09 मोबाइल एवं 12 सिमकार्ड बरामद किया गया है। वहीं गिरफ्तार आरोपियों के विरूद्ध जामताड़ा साइबर थाना कांड संख्या-75/25 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
मंगलवार को पांचों साइबर आरोपियों का मेडिकल जांच कर कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जामताड़ा मंडल कारा भेज दिया गया है। एसपी राजकुमार मेहता ने मंगलवार को जामताड़ा साइबर थाना में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दरम्यान कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना प्रभारी राजेश मंडल के नेतृत्व में टीम गठित की गई। जिसमें साइबर थाना के इंस्पेक्टर प्रकाश सेठ, एसआई हीरालाल महतो एवं अन्य पुलिसकर्मियों को शामिल करते हुए नारायणपुर थाना क्षेत्र के हीरापुर स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय के पास अकसिया पेड़ के जंगल में साइबर अपराधियों के विरुद्ध छापामारी की गई। जहां से हिस्ट्रीशीटर साइबर आरोपी तजाउल अंसारी को उसके चार शार्गिदों के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से भारी मात्रा में मोबाइल, फर्जी सिम कार्ड बरामद किया गया है। बताया कि साल 2024 में साइबर अपराध के मामले में तजाउल अंसारी जेल जा चुका है,जो जामताड़ा साइबर थाना कांड संख्या-11/24 का आरोपित है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार साइबर आरोपियों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में यह कबूला है कि व्हाट्सएप पर एपीके फाइल या लिंक भेजकर डाउनलोड करवाते थे और उनकी सारी गोपनीय जानकारी प्राप्त कर साइबर ठगी करते थे। बताया कि इन आरोपियों का कार्य क्षेत्र मूलतः झारखंड, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल और मध्यप्रदेश है। मौके पर डीएसपी मुख्यालय संजय कुमार सिंह, थाना प्रभारी राजेश मंडल सहित अन्य मौजूद थे। फोटो जामताड़ा 01: गिरफ्तार साइबर अपराधियों के साथ प्रेस वार्ता करते एसपी व अन्य पुलिस पदाधिकारी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




