दलबेड़िया गांव में अवैध बिजली उपयोग पर कार्रवाई, पांच पर प्राथमिकी

Jan 11, 2026 11:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जामताड़ा
share

को चिह्नित किया। बिजली विभाग के संबंधित पदाधिकारी द्वारा बिंदापाथर थाने में इस संबंध में आवेदन दिया गया, जिसके आधार पर पांचों आरोपियों के खिलाफ प्राथ

दलबेड़िया गांव में अवैध बिजली उपयोग पर कार्रवाई, पांच पर प्राथमिकी

दलबेड़िया गांव में अवैध बिजली उपयोग पर कार्रवाई, पांच पर प्राथमिकी बिंदापाथर,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के दलबेड़िया गांव में बिजली विभाग की ओर से छापेमारी अभियान चलाकर अवैध रूप से बिजली जलाने के मामले का खुलासा किया गया है। इस दौरान विभाग ने अवैध कनेक्शन के माध्यम से बिजली का उपयोग करते हुए पांच लोगों को चिह्नित किया। बिजली विभाग के संबंधित पदाधिकारी द्वारा बिंदापाथर थाने में इस संबंध में आवेदन दिया गया, जिसके आधार पर पांचों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। बताया गया कि छापेमारी के दौरान नियमों को दरकिनार कर सीधे लाइन से बिजली का उपयोग किया जा रहा था।

पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है, वहीं बिजली विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध बिजली उपयोग के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।