ट्रंप का पुतला दहन कर सीपीआइएम ने जताया विरोध
कुंडहित, प्रतिनिधि। या गया। इस दौरान सीपीआईएम के नेता और कार्यकर्ताओं ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला फुंका और जमकर नारेबाजी की। मौके पर

ट्रंप का पुतला दहन कर सीपीआइएम ने जताया विरोध कुंडहित, प्रतिनिधि। रविवार को कुंडहित प्रखंड के अंबा पंचायत अंतर्गत सियारसुली गांव में सीपीआईएम पार्टी द्वारा वेनेजुएला पर हमला कर वहां के राष्ट्रपति को अवैध तरीके से गिरफ्तार करने के मुद्दे पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सीपीआईएम के नेता और कार्यकर्ताओं ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला फुंका और जमकर नारेबाजी की। मौके पर सीपीआइएम के प्रखंड सचिव सुकुमार बाउरी ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति एवं उनके पत्नी को अवैध तरीके से गिरफ्तार किया और आंखो पर पट्टी बांधकर अमेरिका लाकर वामपंथी सरकार के विरोध साम्राज्यवादी दादागिरी का बर्बरतापूर्ण प्रदर्शन किया है।
उन्होंने कहा कि वेनेजुएला में वामपंथी सरकार है। अमेरिका का राष्ट्रपति वेनेजुएला तेल का भंडार हड़पने को लेकर दादागिरी कर रहा है। मादुरो वेनेजुएला के निर्वाचित राष्ट्रपति है जो अपने देश को काफी अच्छे ढंग से चला रहे थे। लेकिन वेनेजुएला पर अमेरिका ने सैन्य ताकत का प्रयोग कर वहां बर्बर हमला कर देश को तहस-नहस कर दिया। अमेरिका के इस दादागिरी का वामपंथी संगठनों द्वारा विश्व व्यापी विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। मौके पर निखिल बाउरी, जोगाई डोम, रोहित बाउरी, अमर मंडल, श्याम बाउरी, सुंदर राउत, इंद्रजीत डोम, काजल घोड़ई, चांदी डोम आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। फोटो कुंडहित 01: पुतला दहन करते सीपीआईएम के नेता और कार्यकर्ता

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




