Hindi NewsJharkhand NewsJamtara NewsCPI Celebrates 100 Years Capitalism vs Socialism Fight Continues - Tapas Sinha
सीपीआई पूंजीवाद बनाम समाजवाद की लड़ाई लड़ती रहेगी- तापस सिन्हा

सीपीआई पूंजीवाद बनाम समाजवाद की लड़ाई लड़ती रहेगी- तापस सिन्हा

संक्षेप:

नाला, प्रतिनिधि। भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पार्टी द्वारा पीडब्ल्यूडी परिसर में भव्य समारोह का आयोजन कि

Dec 27, 2025 11:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जामताड़ा
share Share
Follow Us on

सीपीआई पूंजीवाद बनाम समाजवाद की लड़ाई लड़ती रहेगी- तापस सिन्हा नाला, प्रतिनिधि। भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पार्टी द्वारा पीडब्ल्यूडी परिसर में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम से पूर्व गोपालपुर से कार्यक्रम स्थल तक रैली निकाली गई। रैली में पार्टी की 100 स्थापना को लेकर नारे लगाए गए। तत्पश्चात पीडब्ल्यूडी विभाग स्थित डाक बंगला परिसर में कार्यक्रम शुरु हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह पश्चिम बंगाल के नेता तापस सिन्हा एवं ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र राम उपस्थित थे। अतिथियों का झारखंड के पारंपरिक नृत्य के साथ स्वागत किया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि तापस सिन्हा ने कहा कि भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी स्वतंत्रता सेनानियों की पार्टी है। स्वतंत्रता के पश्चात पार्टी देश में व्याप्त भ्रष्टाचार, बेरोजगारी जैसे ज्वलंत मुद्दों पर मोर्चे संभाल रही है। आगे कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा संचालित भाजपा और कम्युनिष्ट पार्टी दोनों अपना स्थापना दिवस मना रहे हैं, दोनों में क्या अंतर है?आरएसएस के लोग अंग्रेजों की मुखबिरी करते थे। स्वतंत्रता सेनानियों के विरुद्ध गवाही देकर जेल भिजवाते थे। देशभक्ति की बड़ी-बड़ी बातें करने वाली भाजपा स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों का साथ देकर स्वयं देशद्रोही रही थी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि पूंजीपतियों के लिए काम कर रही केंद्र सरकार को जरुरी मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने में महारत हासिल है। इसके अलावा राजेन्द्र राम ने कहा कि भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी ने हमेशा से गरीब, वंचित, शोषित वर्गों की आवाज बुलंद की है। तथा आगे भी करती रहेगी। केंद्र सरकार और झारखंड की राज्य सरकार दोनों जनता की उम्मीदों पर पानी फेरने का काम कर रही है। पार्टी नेता कन्हाई माल महाड़िया कहा कि देशभर में इन दिनों देशभर में नाम बदलने की राजनीति चल रही है। मनरेगा का नाम बदलकर उसमें व्यापक बदलाव किया गया है। जिससे रोजगार देने में अग्रणी योजना आनेवाले समय में भाजपा के ताबूत में आखिरी कील साबित होगी। मौके पर पशुपति कोल, जिलाध्यक्ष गौर रवानी, विमलकांत घोष,तुषारकांत मंडल, कालीपद राय, आयन चंद्र माजी, सुदन मुर्मू, मिहीर मंडल, निमाई माल पहाड़िया, अहिल्या माल पहाड़िया, गोपीनाथ घोष, तन्मय घोष, बबलू डोकानिया, सोनहरी हेम्ब्रम, आनंद मंडल सहित काफी संख्या में नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। फोटो नाला 01: भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी की स्थापना वर्षगांठ समारोह को संबोधित करते कन्हाई चंद्र माल पहाड़िया एवं उपस्थित अन्य।