आवेदन लंबित नहीं रहने पाए, लक्ष्य हर हाल में पूरा करें : प्रभारी बीडीओ

Dec 05, 2025 11:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जामताड़ा
share Share
Follow Us on

जामताड़ा,प्रतिनिधि।प्रखंड कार्यालय सभागार में शुक्रवार को आयोजित समीक्षा बैठक में योजनाओं की प्रगति को लेकर प्रभारी बीडीओ सह सीओ अविश्वर मुर्मू ने

आवेदन लंबित नहीं रहने पाए, लक्ष्य हर हाल में पूरा करें : प्रभारी बीडीओ

संथाल परगना के बदलते डेमोग्राफी एवं आदिवासियों का हो रहा धर्मांतरण चिंताजनक: चंपाई सोरेन जामताड़ा,प्रतिनिधि। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन देवघर जाने के क्रम में शुक्रवार को जामताड़ा में रुके और कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की। इस दौरान कार्यकर्ताओं के साथ राज्य एवं संथाल परगना की वर्तमान स्थिति पर चर्चा किया। साथ हीं उन्होंने संथाल परगना के बदलते डेमोग्राफी एवं आदिवासियों का हो रहे धर्मांतरण पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि इसके विरुद्ध 22 दिसंबर को संथाल परगना स्थापना दिवस के मौके पर भोगनाडीह से हूल क्रांति की शुरुआत होगी। वही एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष मंगल सोरेन ने कहा कि जामताड़ा जिला में 21 दिसंबर को संथाल परगना स्थापना दिवस के पूर्व संध्या पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

उसके बाद यहां से संख्या बल के साथ भोगनाडीह में कार्यकर्ता पहुंचेंगे। जहां से बदलते डेमोग्राफी और धर्मांतरण के विरुद्ध हूल प्रारंभ होगा। मौके पर एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष मंगल सोरेन, जिला परिषद अध्यक्ष राधा रानी सोरेन, अबिदा हांसदा, सोनामुनी हेंब्रम, सुरेंद्र टुडू, दारा सिंह हेंब्रम, किरण बेसरा, उत्तम हेंब्रम सहित अन्य मौजूद थे। फोटो जामताड़ा 06: शुक्रवार को जामताड़ा में समर्थकों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;