Jamtara News: विश्व स्तनपान सप्ताह सफल बनाने का निर्देश

हिन्दुस्तान, जामताड़ा
Follow us on Google News
share

Jamtara News: नारायणपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सहिया साथियों की मासिक बैठक हुई। बैठक में विश्व स्तनपान सप्ताह के सफल आयोजन और टीकाकरण पर जोर दिया गया। सभी कुओं में ब्लीचिंग पाउडर डालने और डायरिया की रोकथाम के लिए जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर चर्चा की गई। मातृ और शिशु मृत्यु दर को कम करने के उपायों पर भी विचार किया गया।

Jamtara News: विश्व स्तनपान सप्ताह सफल बनाने का निर्देश

Jamtara News: नारायणपुर, प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नारायणपुर के सभागार में शुक्रवार को सहिया साथियों की मासिक समीक्षात्मक बैठक हुई। बैठक में जिले के एसटीटी साहीक अली, बीटीटी सुनील यादव और प्रजीत कुमार ने एक से सात अगस्त तक मनाए जाने वाले विश्व स्तनपान सप्ताह को सफल बनाने तथा लोगों को स्तनपान के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया। बैठक में नियमित टीकाकरण से वंचित बच्चों की पहचान कर उनका शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। साथ ही सहिया साथियों को ब्लीचिंग पाउडर उपलब्ध कराते हुए स्वास्थ्य सहियाओं के माध्यम से क्षेत्र के सभी कच्चे व पक्के कुओं में निर्धारित मात्रा में ब्लीचिंग पाउडर डालने और इसकी रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया गया।

बरसात के मौसम को देखते हुए डायरिया की रोकथाम पर विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया। लोगों को पानी उबालकर पीने, घर व आसपास साफ-सफाई रखने और स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का भी निर्देश दिया गया। बैठक में शिशु मृत्यु, मातृ मृत्यु, संस्थागत प्रसव, परिवार नियोजन, हेड काउंट सर्वे, पीएलए बैठक, सहिया क्लेम भुगतान, एचबीएनसी, एचबीवाईसी, एएनसी, परिवार सर्वे तथा सास-बहू-पति सम्मेलन की समीक्षा की गई। इस दौरान संस्थागत प्रसव और परिवार नियोजन को बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया गया। बैठक में सहिया साथी प्रतिभा कुमारी, नीतू देवी, राधिका देवी, सोनामुनी सोरेन, नीलम तिवारी, गुड़िया देवी, गुड्डी देवी, निराला देवी, कुसुम देवी, मिरोदी टुडू, मेनका देवी, सबोनी सोरेन, दुलारी देवी, मीनू हांसदा, सुमति कुमारी, अंजू देवी सहित अन्य उपस्थित थीं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़जामताड़ाJamtara News: विश्व स्तनपान सप्ताह सफल बनाने का निर्देश