Hindi NewsJharkhand NewsJamtara NewsChildren Feed Midday Meal to Goats as Food Lacks Nutrition in Narayanpur School
बेस्वाद बन गया मध्याहन भोजन,बच्चों ने थाली छोड़ बकरियों को थमाई

बेस्वाद बन गया मध्याहन भोजन,बच्चों ने थाली छोड़ बकरियों को थमाई

संक्षेप:

नारायणपुर, प्रतिनिधि।सरकार जहां बच्चों को बेहतर शिक्षा और पौष्टिक आहार मुहैया कराने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। वहीं नारायणपुर प्रखंड के उत्क

Nov 13, 2025 11:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जामताड़ा
share Share
Follow Us on

बेस्वाद बन गया मध्याहन भोजन,बच्चों ने थाली छोड़ बकरियों को थमाई नारायणपुर, प्रतिनिधि। सरकार जहां बच्चों को बेहतर शिक्षा और पौष्टिक आहार मुहैया कराने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। वहीं नारायणपुर प्रखंड के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय कोलहरिया की हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे विद्यालय में मध्याह्न भोजन योजना की वास्तविक स्थिति देखने पहुंची हिन्दुस्तान की टीम ने पाया कि पौष्टिक विहीन और बेस्वाद भोजन से ऊबे बच्चे अपना खाना खुद न खाकर बकरियों को खिला रहे थे। वहीं विद्यालय में उस दिन मीनू के अनुरूप भोजन नहीं परोसा गया। बच्चों को केवल आलू की सब्जी और भात दिया गया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

भोजन विद्यालय भवन के बाहर कराया जा रहा था, जिससे घास चर रही बकरियां बच्चों की थालियों से भोजन खा रही थीं। --- बुनियादी सुविधाओं का अभाव: विद्यालय परिसर की स्थिति भी दयनीय है। चापाकल महीनों से खराब, शौचालय जर्जर और अनुपयोगी अवस्था में हैं। नतीजतन बच्चे पीने के पानी और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। इस विद्यालय में कुल 59 छात्रों का नामांकन है। गुरुवार को 50 बच्चों का हाजिरी बनाया गया था। लेकिन विद्यालय में सिर्फ 16 बच्चे ही उपस्थित थे। प्रधानाध्यापक-सह-सचिव मोहम्मद यूनूस अनुपस्थित थे। जबकि विद्यालय संचालन कर रहे सहायक शिक्षक अब्दुल जब्बार ने किसी भी प्रकार की जानकारी देने से इनकार कर दिया। --- स्कूली बच्चों की प्रतिक्रिया: कक्षा पांचवीं में पढ़ने वाली जरिया खातून ने कहा कि विद्यालय में शौचालय नहीं होने से बहुत परेशानी होती है। ---- कक्षा चार में पढ़ने वाली नजमा खातून ने कहा कि चापाकल खराब है, इसलिए घर से पानी लाना पड़ता है। ---- कक्षा चार में पढ़ने वाली हीना प्रवीण ने कहा कि मध्याहन भोजन में परोसा गया दाल,चावल और आलू की सब्जी का स्वाद अच्छा नहीं था। इस कारण हमारा खाना बकरियां खा गई। --- कक्षा दो में पढ़ने वाली नजरा खातून ने कहा कि विद्यालय में पानी नहीं है, बाहर जाकर पीना पड़ता है। --- जांच कर होगी कार्रवाई: इस संबंध में नारायणपुर के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सर्किल मरांडी ने कहा कि विद्यालय संचालन में गड़बड़ी की शिकायत मिली है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। ---- फोटो नारायणपुर 01: बकरी को मध्याहन भोजन खिला रही बच्चियां। फोटो नारायणपुर 02:उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय कोलहरिया। फोटो नारायणपुर 03: थाली में परोसा गया बेस्वाद मध्याहन भोजन। फोटो नारायणपुर: नजरा खातून,हीना प्रवीण,नजमा खातून व जरिया खातून,छात्र।