अधिक से अधिक लोग करें व कराए स्व-गणना : बीडीओ

Newswrap हिन्दुस्तान, जामताड़ा
Follow us on Google News
share

कुंडहित,प्रतिनिधि। अधिक से अधिक व्यक्ति खुद की स्वगणना करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उक्त बातें चार्ज पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी

अधिक से अधिक लोग करें व कराए स्व-गणना : बीडीओ

कुंडहित, प्रतिनिधि। अधिक से अधिक व्यक्ति खुद की स्वगणना करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उक्त बातें चार्ज पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी जमाले राजा ने बुधवार को प्रखंड सभागार, कुंडहित में प्रशिक्षण समापन कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पर्यवेक्षकों व प्रगणकों को संबोधित करते हुए कही। उल्लेखनीय है कि जनगणना- 2027 के द्वितीय चरण के तहत अंतिम दिन का प्रशिक्षण प्रखंड एवं अंचल सभागार कुंडहित में संपन्न हुआ। उपस्थित सभी पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों को जनगणना की प्रक्रिया के बारे में विभिन्न प्रकार की प्रश्नावलियों एवं प्रश्नोत्तरी के माध्यम से प्रशिक्षित किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि स्वगणना के माध्यम से सभी अपना-अपना प्रपत्र भरें एवं आपके आसपास के बुद्धिजीवी लोगों तथा युवाओं को इसके लिए प्रेरित करें।

मौके पर बतौर सहायक चार्ज पदाधिकारी चंचल दास, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी रमेश कुमार वैद्य तथा प्रशिक्षक, पर्यवेक्षक, प्रगणक एवं सरकारी विद्यालयों के शिक्षकगण उपस्थित थे।फोटो कुंडहित 01: समापन पर शपथ लेते पदाधिकारी और प्रगणक

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।