Hindi NewsJharkhand NewsJamtara NewsCelebration of Netaji Subhas Chandra Bose Jayanti in Kundhit with Youth Participation
कुंडहित में धुमधाम से मनी नेताजी जयंती, युवाओं ने किया पुष्प अर्पित

कुंडहित में धुमधाम से मनी नेताजी जयंती, युवाओं ने किया पुष्प अर्पित

संक्षेप:

कुंडहित, प्रतिनिधि।शुक्रवार को कुंडहित मुख्यालय सहित प्रखंड के विभिन्न स्थानों में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई गई। नेताजी जयंती के

Jan 23, 2026 11:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जामताड़ा
share Share
Follow Us on

कुंडहित में धुमधाम से मनी नेताजी जयंती, युवाओं ने किया पुष्प अर्पित कुंडहित, प्रतिनिधि। शुक्रवार को कुंडहित मुख्यालय सहित प्रखंड के विभिन्न स्थानों में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई गई। नेताजी जयंती के अवसर पर सोमवार को कुंडहित प्रखंड मुख्यालय स्थित माडर्न पब्लिक स्कूल सहित विभिन्न जगहों में नेताजी जयंती मनाया गया। माडर्न पब्लिक स्कूल में प्रधानाध्यापक भजहरि मंडल सहित सभी उपस्थित शिक्षको एवं छात्र-छात्राओ ने बारी बारी से नेता जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान प्रधानाध्यापक भजहरि मंडल एवं शिक्षकगणों ने नेताजी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके मार्ग पर चलने किए शपथ ली।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

साथ इस अवसर पर स्कूल प्रांगण पर खेल कूद का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रधानाध्यापक ने पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया। इधर जन कल्याण समिति के युवा सदस्यो द्वारा पुराना थाना के समीप स्थित सुभाष चंद्र बोस के आदमकद मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। मौके पर विभिन्न वक्ताओं के द्वारा उनके जीवनी पर प्रकाश डाला गया। साथ ही सभी सदस्यों ने उनके बताया गया रास्ते पर चलने की शपथ ली। मौके पर मॉडर्न पब्लिक स्कूल के शिक्षक समीर किशोर पाल जाकिर अंसारी, सुधीर सेन, निमाई मंडल गोपीनाथ मंडल जगाबंधु फौजदार, शेखर चौधरी, शुक्ला सिन्हा, सुबोध कर, सुभाष रजक, विश्वनाथ मंडल, विशु चक्रवर्ती रजनीकांत फौजदार के अलावे जन कल्याण समिति के रक्षा कर नायक ,विनय शर्मा, राजेश कुमार सिन्हा, अवध बिहारी राम, भीम मंडल संजय साहू, मुक्ति बाद्यकर उपस्थित रहे। फोटो कुंडहित 01: नेताजी के मूर्ति पर माल्यार्पण करते कुंडहित के युवा