सेलिब्रेशन ऑफ कल्चर कार्यक्रम में दिखी विविध संस्कृतियों की झलक
फतेहपुर प्रखंड के पीएमश्री राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय बिन्दापाथर में 'सेलिब्रेशन ऑफ कल्चर' कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न राज्यों की संस्कृति, लोक कला, विज्ञान प्रदर्शनी और पारंपरिक व्यंजनों का प्रदर्शन किया गया। अतिथियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विज्ञान प्रदर्शनी का आनंद लिया और विद्यालय के पूर्व अध्यक्षों को सम्मानित किया गया।

बिन्दापाथर, प्रतिनिधि। फतेहपुर प्रखंड के पीएमश्री राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय बिन्दापाथर में मंगलवार को 'सेलिब्रेशन ऑफ कल्चर' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर विद्यालय परिसर में भारत की विविध संस्कृति, लोक कला, विज्ञान व खान-पान का अद्भुत नजारा प्रस्तुत किया गया। बिन्दापाथर पंचायत के मुखिया प्रवास कुमार हेंम्ब्रम, विद्यालय के प्रधानाध्यापक दुलाल हांसदा, प्रबंधन समिति के पूर्व अध्यक्ष कालीचरण गोराई, ग्राम प्रधान प्रवीर मांझी व अन्य ने विद्यालय में लगाए गए विभिन्न राज्यों के फूड स्टॉल्स का भ्रमण किया। अतिथियों ने देश के अलग-अलग हिस्सों के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद चखा ।विज्ञान व कला का प्रदर्शन:सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ छात्र-छात्राओं की ओर से आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही।
अतिथियों ने प्रदर्शनी का गहराई से अवलोकन किया और बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडलों के पीछे छिपी वैज्ञानिक सोच की प्रशंसा की। रंगारंग सांस्कृतिक मंच पर विद्यार्थियों ने लघु भारत की तस्वीर उकेर दी। स्कूली बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा में गरवा, भांगड़ा व आदिवासी उरांव नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की। इसके अलावा देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति को दर्शाती कई अन्य झांकियां भी पेश की गईं। इस दौरान विद्यालय परिवार की ओर से विद्यालय के पूर्व अध्यक्ष व जमीन दाता कालीचरण गोराई व स्थानांतरित हुए शिक्षक दामोदर यादव आदि को सम्मानित किया गया। मौके पर आस्तिक भंडारी, शिक्षक आनंदमय मंडल, सुमंत घाटी, अनिमेष यादव, संजय कुमार दास, बलदेव हांसदा, परमानंद मरांडी, सुकरराम हांसदा, कामदेव मंडल, शिक्षक केसरी, विशाल यादव आदि मुख्य रूप से उपस्थिति थे।फोटो बिन्दापाथर 01- विज्ञान व खान-पान का अवलोकन करते मुखिया व अन्य।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


