आशा गुप्ता की जीत पर करमाटांड़ में जश्न, समर्थकों ने की आतिशबाजी
करमाटांड़,प्रतिनिधि।जामताड़ा नगर अध्यक्ष पद पर आशा गुप्ता की जीत के बाद करमाटांड़ बाजार में शुक्रवार को उत्सव का माहौल रहा। परिणाम घोषित होते ही समर्थक

आशा गुप्ता की जीत पर करमाटांड़ में जश्न, समर्थकों ने की आतिशबाजी करमाटांड़,प्रतिनिधि। जामताड़ा नगर अध्यक्ष पद पर आशा गुप्ता की जीत के बाद करमाटांड़ बाजार में शुक्रवार को उत्सव का माहौल रहा। परिणाम घोषित होते ही समर्थक सड़कों पर उतर आए और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। कई जगहों पर पटाखे छोड़े गए तथा ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया गया। जीत की खबर मिलते ही उनके पति तरुण गुप्ता के साथ बड़ी संख्या में समर्थक बाजार में जुटे। समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और जुलूस निकालकर अपनी खुशी जताई। इस दौरान पूरा बाजार क्षेत्र देर तक उत्साह और उमंग से गुलजार रहा।
मौके पर दीपक गुप्ता, रवि गुप्ता, राजेश गुप्ता, योगेंद्र मंडल, मुकेश मंडल, चंदन साह, धीरज शाह, राजकुमार गुप्ता, नितेश गुप्ता, पप्पू साह, उत्तम शाह व सुनील शाह सहित अन्य लोग मौजूद थे। फोटो करमाटांड़ 01: करमाटांड़ में एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई देते समर्थक।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



