Jamtara News: थानारडीह घटना के आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग, पूर्व मंत्री ने प्रशासन को दी कार्रवाई की चेतावनी
Jamtara News: झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सत्यानंद झा बाटुल ने थानारडीह गांव में हुई घटना के विरोध में प्रशासन से उपद्रवियों की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने घटनाक्रम की निंदा करते हुए कहा कि कानून अपने हाथ में लेना गलत है। उन्होंने कहा कि यदि कोई गलत कार्य हुआ है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

Jamtara News: विगत दिनों करमाटांड़ थाना क्षेत्र के थानारडीह गांव में हुई घटना के विरोध में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सत्यानंद झा बाटुल ने प्रशासन से मामले में शामिल उपद्रवियों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की है।
घटना का विवरण
उन्होंने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि कानून हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती। उन्होने कहा कि भूदेव महतो नामक व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर कुछ कहे जाने के बाद मुस्लिम समुदाय के बड़ी संख्या में लोग उसके घर पहुंचे और उसके साथ तथा परिजनों के साथ मारपीट की।
कानूनी कार्रवाई का महत्व
उन्होंने आरोप लगाया कि घर में तोड़फोड़ की गई, सामान लूटे गए और पूरे घर को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति ने गलत कार्य किया है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई का रास्ता अपनाया जाना चाहिए। पुलिस में शिकायत या न्यायालय में जाने का अधिकार सभी को है, लेकिन भीड़ के रूप में जाकर मारपीट और तोड़फोड़ करना संविधान एवं कानून का उल्लंघन है।
दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
उन्होंने आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। मौके पर जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सर्खेल, जिला मंत्री आभा आर्या एवं संजू देवी, नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत, सह कार्यालय मंत्री पिंटू गुप्ता, प्रवीण मिश्रा, लखिन्द्र सिंह, लालटू नायक सहित अन्य उपस्थित थे।


