ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जामताड़ाबंग संस्कृति मंच ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

बंग संस्कृति मंच ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

बंग संस्कृति मंच की ओर से शनिवार को रेडक्रॉस भवन में आर्थिक कमजोर एवं मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में समारोह का आयोजन किया...

बंग संस्कृति मंच ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित
हिन्दुस्तान टीम,जामताड़ाSat, 25 Aug 2018 08:42 PM
ऐप पर पढ़ें

बंग संस्कृति मंच की ओर से शनिवार को रेडक्रॉस भवन में आर्थिक कमजोर एवं मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एसडीओ नवीन कुमार ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अधिवक्ता अरुण कुमार बोस, बंग संस्कृति मंच के अध्यक्ष विजन कुमार सर्खेल, चंडीदास पुरी सहित अन्य सदस्यों ने मेधावी छात्र-छात्राओं को उत्साहवर्धन किया एवं उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं में विशाल मंडल, उज्जवल मंडल, पंकज मंडल, राहुल मंडल, दीपक कुमार मंडल एवं सुप्रिया मंडल को प्रशस्ति पत्र, पदक एवं पांच हजार एक सौ रुपए का चेक देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावे बांग्ला टॉपर देवश्री मंडल, उमा राय, शुभदीप लायक, राहुल मंडल, सुप्रिया मंडल एवं सुमित कर्मकार को प्रशस्ति-पत्र, पदक एवं बांग्ला किताब देकर सम्मानित किया गया। मौके पर कांतिमय बनर्जी, करालीचरण सर्खेल, प्रताप सिंह, जयदेव खान, अशोक चंद्रा, अरुप मित्रा, लालटू सर्खेल, दीप्ति विराज पाल, देवोजीत सर्खेल, मिहिर साधु, नितेश सेन, निखिल मंडल, दिवाकर मंडल, बबलू दुबे सहित अन्य थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें