कालीपाथर गांव से एक व्यक्ति का शव बरामद, मानसिक विक्षिप्त तथा मृतक

Oct 19, 2024 03:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जामताड़ा
share

फतेहपुर के कालीपाथर गांव में एक अधेड़ का शव ईट भट्ठा के पास गड्ढे से मिला। मृतक की पहचान धनपति पंडित के रूप में हुई, जो मानसिक रूप से बीमार था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज...

कालीपाथर गांव से एक व्यक्ति का शव बरामद, मानसिक विक्षिप्त तथा मृतक

फतेहपुर, प्रतिनिधि। फतेहपुर थाना क्षेत्र के कालीपाथर गांव स्थित ईट भट्ठा के पास स्थित गड्ढा से एक अधेड़ का शव बरामद किया है। मृतक की पहचान माहलडीह ग्राम निवासी धनपति पंडित के रूप में हुई है। जानकारी मिलने पर फतेहपुर थाना प्रभारी रंजीत गुप्ता मौके पर पहुंचे तथा शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल प्रारंभ कर दिया है। वहीं मृतक के परिजनों ने कहा कि धनपति पंडित मानसिक रूप से बीमार था और वह जहां-तहां भटकता रहता था। जानकारी मिलने पर काफी संख्या में है लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा सदर अस्पताल भेज दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।