Hindi NewsJharkhand NewsJamtara NewsBlood Donation Camp Organized at Kundhit Block Office to Ensure Blood Bank Availability
कुंडहित प्रखंड कार्यालय में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर

कुंडहित प्रखंड कार्यालय में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर

संक्षेप:

कुंडहित, प्रतिनिधि। ब्लड बैंक में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के मद्देनजर जामताड़ा जिला प्रशासन द्वारा 05 दिसंबर से जिले में चलाए जा रहे अभियान के

Dec 30, 2025 11:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जामताड़ा
share Share
Follow Us on

कुंडहित प्रखंड कार्यालय में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर कुंडहित, प्रतिनिधि। ब्लड बैंक में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के मद्देनजर जामताड़ा जिला प्रशासन द्वारा 05 दिसंबर से जिले में चलाए जा रहे अभियान के अंतिम दिन मंगलवार को कुंडहित प्रखंड कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी जमाले राजा, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ उजाला मुर्मू ने स्वयं रक्तदान किया और अपने अधीनस्थों एवं प्रखंड कार्यालय पहुंचे तमाम लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। वहीं अधिकारियों के प्रयास से डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों ने स्वैच्छिक रूप से रक्तदान किया। इस शिविर के दौरान रक्तदान करने वालों में प्रखंड अंचल एवं अंचल कार्यालय के कर्मियों के अलावे सहायक अभियंता संदीप सोरेन, एनजीओ प्रगति रीजनल सोशल डेवलपमेंट आर्गेनाईजेशन के सचिव विजय कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता मुस्ताक शेख, मुख्तार अली खान, निखिल माजी आदि शामिल रहे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी जमाले राजा और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ उजाला मुर्मू ने कहा कि रक्त की जरूरत किसी को भी कभी भी पड़ सकती है। ऐसे में रक्त संग्रहित रहे या हम सभी का प्रयास होना चाहिए। मानवहित में सभी लोगो विशेष कर युवाओं को रक्तदान करना चाहिए। मौके पर एमपीडब्ल्यू सलीम खान, बीएफटी अनंत मंडल, देवराज तिवारी के अलावे शिविर के सहायक स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे। फोटो कुंडहित 04: रक्तदान शिविर में मौजूद वीडियो एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी।