ओलावृष्टि मुआवजा को लेकर भाजपा का धरना
फतेहपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर धरना दिया। मंडल अध्यक्ष संजय मंडल की अध्यक्षता में आयोजित इस धरने में पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा ने सरकार पर वादे न निभाने का आरोप लगाया। उन्होंने किसानों को मुआवजा और न्यूनतम समर्थन मूल्य देने की मांग की।

फतेहपुर। राज्यव्यापी धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम के तहत मंगलवार को फतेहपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर धरना दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संजय मंडल ने की। कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार पर किसानों की समस्याओं के समाधान में उदासीनता बरतने का आरोप लगाया।
धरने का उद्देश्य
धरना को संबोधित करते हुए पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा उर्फ बाटुल झा ने कहा कि वर्तमान हेमंत सरकार ने चुनाव के दौरान किसानों और युवाओं से कई वादे किए थे, लेकिन आज तक उन्हें पूरा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों को धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 3200 रुपये प्रति क्विंटल देने, पांच लाख युवाओं को नौकरी देने तथा बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था, लेकिन सरकार अपने वादों से मुकर गई।
सरकार पर आरोप
उन्होंने आरोप लगाया कि ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को अब तक मुआवजा नहीं मिला है, जबकि उर्वरकों की कालाबाजारी चरम पर है। वहीं, सत्यापन के नाम पर मंईयां सम्मान योजना से महिलाओं के नाम काटे जा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार जल्द समस्याओं का समाधान नहीं करती है तो भाजपा आगे उग्र आंदोलन करेगी।
कार्यकर्ताओं की मौजूदगी
मौके पर भाजपा नाला विधानसभा नेता मनोज गोस्वामी, किसान मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता विष्णु मंडल, किरण बेसरा, मनोज मंडल, शोभ मंडल, नीतू मोदी, पंकज मंडल, मीना देवी, रेखा देवी, शिबू पंडित, नंदकिशोर झा, बबलू मोची, निर्मल भंडारी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


