
भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के लिए सरकार नहीं करा रही निकाय चुनाव : रणधीर सिंह
जामताड़ा में भाजपा ने नगर निकाय चुनाव में देरी, दलीय आधार पर चुनाव और ईवीएम के उपयोग की मांग को लेकर धरना दिया। पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने सरकार की विफलता और अधिकारियों के भ्रष्टाचार की आलोचना की। भाजपा 5 से 7 जनवरी तक धरना देगी और चुनाव की तारीख की मांग करेगी।
जामताड़ा,प्रतिनिधि। राज्य सरकार द्वारा निकाय चुनाव कराने में विलम्ब,दलीय आधार पर चुनाव कराने और मतदान में ईवीएम का प्रयोग करने की मांग कों लेकर भाजपा द्वारा जिलाध्यक्ष सुमित शरण के नेतृत्व में सोमवार को गाँधी चौक में एकदिवसीय धरना दिया गया। मुख्य वक्ता पूर्व मंत्री रणधीर सिंह उपस्थित रहे। रणधीर सिंह ने कहा कि झारखंड में गठबंधन की सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह से विफल हो चुकी है। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य के सभी नगर निकाय क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है इसी कारण राज्य सरकार नगर निकाय का चुनाव भी नहीं कराना चाहती है।नगर निकाय चुनाव नहीं होने के कारण नगर निगम,नगर पंचायत और नगर परिषद में जनप्रतिनिधि नहीं रहने से अधिकारी बेलगाम होकर लूट खसोट को बढ़ावा दे रहे है।
जिसका सीधा संबंध राज्य सरकार से है।भारतीय जनता पार्टी 5 जनवरी से 7 जनवरी तक सभीनिकाय क्षेत्र में एक दिवसीय धरना देगी। भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल ने कहा कि जिस तरह से ये सरकार चुनाव कराने के मूड में नहीं है बार बार चुनाव कों टाला जा रहा है, अपने अफसर के द्वारा भ्रष्टाचार किया जा रहा है,हमलोग चाहते है कि तारीख का एलान अभिलम्ब हो। भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित शरण ने बताया कि हेमंत सोरेन सरकार अपने हार के डर से नगर निकायों के चुनाव दलीय आधार पर करना नहीं चाहती है।इसके विरोध में भारतीय जनता पार्टी धरना प्रदर्शन करेगी और सड़क से लेकर सदन तक और जरूरत पड़ी तो अदालतों तक जाएगी। दलीय आधार पर चुनाव होने पर जनता को सही विकास और सही विचारधारा को चुनने का अवसर मिलता है जबकि निर्दलीय चुनाव होने पर पैसे का खेल चलता है और सही ईमानदार और योग्य उम्मीदवारों को चुनाव में भाग लेना मुश्किल हो जाता है। कार्यक्रम को सत्यानंद झा बाटुल,माधव चंद्र महतो पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रीना कुमारी भाजयुमो प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे,सुरेश राय,मितेश शाह,मोहन शर्मा,तरुण गुप्ता,सुनील हांसदा,विनोद मंडल,महेंद्र मंडल आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया और सभी ने जल्द निकाय चुनाव कराने की मांग की । मौके पर नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत,विष्णु मंडल,बबिता झा, अभय सिंह,सुकुमार सरखेल, सुजाता सिंह,कार्यालयप्रवीण मिश्रा,गीता देवी,राजेंद्र मंडल,सूखेन्द्र टुडू,गौर बाउरी,रंजीत राणा,द्वारिका सिंह,दीपक सिन्हा,चंदन राउत,पिंटू गुप्ता,रथु दास, जीत दुबे सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




