Hindi NewsJharkhand NewsJamtara NewsBJP Organizational Elections Nomination Completed in 10 Mandals of Jamtara New Faces to be Announced Today
भाजपा संगठन चुनाव : जामताड़ा में दस मंडलों में नामांकन पूरा, आज तय होंगे नए चेहरे

भाजपा संगठन चुनाव : जामताड़ा में दस मंडलों में नामांकन पूरा, आज तय होंगे नए चेहरे

संक्षेप:

जामताड़ा,प्रतिनिधि।भाजपा के संगठन चुनाव ने जामताड़ा की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। शुक्रवार को जिला भाजपा कार्यालय में 10 मंडलों में मंडल अध्यक

Dec 12, 2025 11:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जामताड़ा
share Share
Follow Us on

भाजपा संगठन चुनाव : जामताड़ा में दस मंडलों में नामांकन पूरा, आज तय होंगे नए चेहरे जामताड़ा,प्रतिनिधि। भाजपा के संगठन चुनाव ने जामताड़ा की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। शुक्रवार को जिला भाजपा कार्यालय में 10 मंडलों में मंडल अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई। जिसके साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं में चुनावी उत्साह चरम पर पहुंच गया है। हालांकि जिले में कुल 16 मंडल हैं। जिनमें से नारायणपुर, जामताड़ा ग्रामीण, मेझिया,पबिया और गोराईनाला मंडल की नामांकन प्रक्रिया अभी शेष है और इसे बाद में पूरा किया जाएगा। पार्टी सूत्र बताते हैं कि इस बार कई मंडलों में नए और युवा चेहरे दावेदारी में हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिससे मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। संगठन की साख और पकड़ मजबूत करने के लिए मंडल अध्यक्षों का चयन पार्टी नेतृत्व के लिए भी अहम माना जा रहा है। स्थानीय राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इस चुनाव से भाजपा की जमीनी रणनीति को नया स्वरूप मिलेगा और आने वाले बड़े चुनावों में संगठनात्मक ढांचा मजबूत करने की दिशा में यह कदम निर्णायक साबित हो सकता है। शनिवार को पूर्व विधायक भानू प्रताप शाही और बबन गुप्ता की देखरेख में चुनाव कराया जाएगा। मतदान और मतगणना की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों के नाम की घोषणा कर दी जाएगी।