नाला विधानसभा में बनाए जाएंगे 30 हजार सदस्य : माधव
कुंडहित, प्रतिनिधि।भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश में सदस्यता महाअभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत नाला विधानसभा क्षेत्र से 30 हजार नये सदस

नाला विधानसभा में बनाए जाएंगे 30 हजार सदस्य : माधव कुंडहित, प्रतिनिधि।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश में सदस्यता महाअभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत नाला विधानसभा क्षेत्र से 30 हजार नये सदस्य बनाने का लक्ष्य है। उक्त बातें भाजपा नेता माधव चंद्र महतो ने सोमवार को क्षेत्र भ्रमण के दरम्यान कहीं। उन्होंने कहा की सदस्यता अभियान को लेकर क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं अभियान को गति देने के लिए सोमवार को वह प्रखंड के मुड़ाबेड़िया, छोलाबेड़िया, भेलाडिहा सहित विभिन्न गांव का भ्रमण करने पहुंचे। बताया कि 22 दिसंबर से 14 जनवरी तक पूरे देश में सदस्यता महाअभियान चलाया जा रहा है। लोगों को सदस्य बनाए जाने का कार्य पूरी तरह से डिजिटलाइज मोड में किया जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।