संशोधित/जनता की मांगों को लेकर भाजपा का प्रतिनिधि मंडल नाला प्रखंड कार्यालय पहुंचा

Feb 09, 2026 11:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जामताड़ा
share

-प्रखंड विकास पदाधिकारी पर उपेक्षा का आरोप, आंदोलन की चेतावनी।लगाया कि जैसे ही प्रखंड विकास पदाधिकारी को यह जानकारी मिली कि भाजपा प्रतिनिधिमंडल भ्रष्ट

संशोधित/जनता की मांगों को लेकर भाजपा का प्रतिनिधि मंडल नाला प्रखंड कार्यालय पहुंचा

संशोधित/जनता की मांगों को लेकर भाजपा का प्रतिनिधि मंडल नाला प्रखंड कार्यालय पहुंचा -प्रखंड विकास पदाधिकारी पर उपेक्षा का आरोप, आंदोलन की चेतावनी। नाला, प्रतिनिधि। कार्यकर्ताओं एवं आम जनता की विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय जनता पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को जिलाध्यक्ष सुमित शरण के नेतृत्व में प्रखंड सह अंचल कार्यालय नाला पहुंचा। लेकिन प्रखंड विकास पदाधिकारी अपने कार्यालय में मौजूद नहीं थी। मौके पर जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने आरोप लगाया कि जैसे ही प्रखंड विकास पदाधिकारी को यह जानकारी मिली कि भाजपा प्रतिनिधिमंडल भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं को लेकर मिलने आया है। वह किसी कार्य का बहाना बनाकर कार्यालय से चली गईं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने कहा कि प्रखंड कार्यालय में पार्टी विशेष के कार्यकर्ता की तरह काम किया जा रहा है तथा भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों को चुन-चुनकर परेशान किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने आई थी। लेकिन यदि इसी तरह कार्यकर्ताओं के काम रोके गए तो पार्टी आंदोलन, यहां तक कि चक्का जाम जैसे कदम उठाने को भी मजबूर होगी। जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रखंड विकास पदाधिकारी की होगी। उन्होंने कहा कि पदाधिकारी किसी दल का नहीं, बल्कि सरकार का होता है। मौके पर उपस्थित पूर्व मंत्री सत्यानंद झा उर्फ बाटुल ने कहा कि झारखंड में झामुमो गठबंधन सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार चरम पर है और उसे रोकने वाले पदाधिकारी ही इसमें लिप्त हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा किसी भी हद तक जाने को तैयार है। वहीं नाला विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी माधव चंद्र महतो ने कहा कि क्षेत्र में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। जब जनता की समस्याओं को लेकर अंचल कार्यालय जाया जाता है, तो अधिकारी कार्यालय छोड़कर चले जाते हैं। इससे समस्या का समाधान नहीं होगा। यदि आवश्यक हुआ तो भाजपा जन आंदोलन भी करेगी। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुकुमणि हेमब्रम, जिला उपाध्यक्ष अभय सिंह एवं रंजीत तिवारी, मंडल अध्यक्ष मोहित भोक्ता, किशन मुर्मू, कैलाश मंडल, पूर्व मंडल अध्यक्ष निपेन सिंह, ठाकुरमानी सिंह, चंदन राउत, प्रदीप मंडल और देवेन माझी सहित कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे। फोटो नाला 01: सोमवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय नाला में मौजूद भाजपा जिलाध्यक्ष व अन्य।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।