जामताड़ा में बाइक चोर गिरोह सक्रिय, चार दिनों में चार बाइक चोरी

जामताड़ा में बाइक चोर गिरोह सक्रिय, चार दिनों में चार बाइक चोरी

संक्षेप:

जामताड़ा, प्रतिनिधि।जामताड़ा थाना क्षेत्र में इन दिनों बाइक चोरों का गिरोह सक्रिय हो गया है। लगातार घर और सड़कों के किनारे खड़ी बाइकों को बदमाश निशाना

Oct 13, 2025 02:50 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जामताड़ा
share

जामताड़ा में बाइक चोर गिरोह सक्रिय, चार दिनों में चार बाइक चोरी जामताड़ा, प्रतिनिधि। जामताड़ा थाना क्षेत्र में इन दिनों बाइक चोरों का गिरोह सक्रिय हो गया है। लगातार घर और सड़कों के किनारे खड़ी बाइकों को बदमाश निशाना बना रहे हैं। मात्र चार दिनों में थाना क्षेत्र से चार बाइक चोरी हो चुकी हैं। बीते शनिवार को पुराना पोस्ट ऑफिस के समीप दोपहर में सड़क किनारे खड़ी एक और बाइक चोरी हो गई। हालांकि बाइक लेकर भाग रहे बदमाशों की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं। इधर लगातार हो रही इन वारदातों से लोगों में दहशत और आक्रोश दोनों हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पुलिस ने रविवार को कायस्थपाड़ा पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच तेज कर दी है। जानकारी के अनुसार, बुधवार को सर्खेलडीह से एक बाइक चोरी हुई थी। शुक्रवार को एक ही दिन में दो बाइक की चोरी की घटना हुई पहली बांझी केंद्र मियांडीह से और दूसरी व्यवहार न्यायालय परिसर के बाहर से। शनिवार को कायस्थपाड़ा स्थित पुराने पोस्ट ऑफिस के समीप से भी एक बाइक चोरी हो गई। जिसमें भंडारो निवासी सजल हांसदा ने बताया कि वे अपने जीजा की बाइक (जेएच बीयू 2153) लेकर दंत चिकित्सक के पास आए थे। क्लिनिक के अंदर जाने के कुछ समय बाद बाहर निकले तो बाइक गायब थी। उन्होंने जामताड़ा थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई। वहीं दूसरी घटना में बांझीकेंद्र मियांडीह निवासी रियाजुल अंसारी की बाइक (जेएच 10 बीयू 0710) घर के बाहर से चोरी हो गई। उन्होंने बताया कि उन्होंने बाइक को सड़क किनारे खड़ा किया था और थोड़ी देर बाद देखा तो बाइक गायब थी। तीसरी चोरी जामताड़ा व्यवहार न्यायालय परिसर से हुई। नारायणपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी राजकुमार भंडारी किसी केस के सिलसिले में न्यायालय आए थे। उन्होंने न्यायालय के बाहर एटीएम के पास अपनी बाइक (जेएच 15 जे 6793) खड़ी की थी, लेकिन लौटने पर वह गायब मिली। क्या कहते है थाना प्रभारी: बाइक चोरी मामले की जांच कर रहे हैं। अपराधियों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों का विश्लेषण किया जा रहा है। लोगों से अपील है कि अपनी बाइकों को हमेशा लॉक करके सुरक्षित स्थान पर खड़ा करें। हम जल्द ही अपराधियों को सलाखों के पीछे लाने का प्रयास करेंगे। संतोष कुमार सिंह,थाना प्रभारी जामताड़ा। फोटो जामताड़ा 03: बाइक चोरी कर भाग रहे अपराधकर्मियों का सीसीटीवी फुटेज।