ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जामताड़ाभाजयुमो कार्यकर्ताओं की तिरंगा यात्रा

भाजयुमो कार्यकर्ताओं की तिरंगा यात्रा

भारत जोड़ो अभियान के तहत रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा ने तिरंगा यात्रा निकाली। नेतृत्व भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मितेश साह ने किया। गांधी मैदान से शुरू उक्त यात्रा में भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठों के...

भाजयुमो कार्यकर्ताओं की तिरंगा यात्रा
हिन्दुस्तान टीम,जामताड़ाMon, 14 Aug 2017 02:47 AM
ऐप पर पढ़ें

भारत जोड़ो अभियान के तहत रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा ने तिरंगा यात्रा निकाली। नेतृत्व भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मितेश साह ने किया। गांधी मैदान से शुरू उक्त यात्रा में भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठों के नेता-कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सुभाष चौक, अंबेडकर चौक, मिहिजाम रोड, स्टेशन रोड, टावर चौक होते हुए सभी कार्यकर्ता सुभाष चौक पर पहुंचे। यात्रा के दौरान सभी कार्यकर्ता आगे-आगे बाइक पर हाथ में तिरंगा लिए चल रहे थे। उनके पीछे डीजे पर देश भक्तिगीत बज रही थी। यात्रा के दौरान कार्यकर्ता भारत माता की जय। अगर भारत में रहना है, तो वंदे मातरम कहना होगा सहित कई प्रकार के जयघोष लगा रहे थे। इस दौरान कार्यकर्ता विभिन्न चौक चौराहे पर रुक-रुककर महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रहे थे। भाजपा जिलाध्यक्ष सुकुमुनि हेम्ब्रम ने कहा कि यह कार्यक्रम देशव्यापी है। इस कार्यक्रम में माध्यम से एकता का संदेश दिया जा रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेन्द्र मंडल ने कहा कि देश की आन-बान-शान तिरंगे में है। इसलिए प्रधानमंत्री के आहवान पर सभी देशवासियों को तिरंगे के नीचे एकजुट करने का प्रयास किया जा रहा है। तरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि देश के लोगों को एकता के सूत्र में बांधने का कार्य भाजपा ही कर सकती है। इसी के तहत यह कार्यक्रम किया जा रहा है। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मतेश साह ने कहा कि युवा मोर्चा हमेशा देश सेवा के लिए आगे रहता है। यही करण है कि पूरे देश में आज कार्यक्रम सफल रहा। कार्यक्रम में कई अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। मौके पर सत्यानंद झा ,बालमुकुन्द रविदास, संतन मिश्रा, मनोज सिंह,मनीष दुबे, कमलेश मंडल, सुभाष कुमार, पवन साव, निलकंठ कुमार सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें