ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जामताड़ाभारत बंद आज, झामुमो,कांग्रेस सहित वामदलों निकाला मशाल जुलूस

भारत बंद आज, झामुमो,कांग्रेस सहित वामदलों निकाला मशाल जुलूस

जामताड़ा। प्रतिनिधि27 सितंबर को किसानों के आह्वान पर भारत बंद के समर्थन में कांग्रेस, झामुमो, सीपीआई, सीपीएम सहित अन्य पार्टियों ने मशाल जुलूस...

भारत बंद आज, झामुमो,कांग्रेस सहित वामदलों निकाला मशाल जुलूस
हिन्दुस्तान टीम,जामताड़ाMon, 27 Sep 2021 04:50 AM
ऐप पर पढ़ें

भारत बंद आज, झामुमो, कांग्रेस सहित वामदलों निकाला मशाल जुलूस

जामताड़ा। प्रतिनिधि

27 सितंबर को किसानों के आह्वान पर भारत बंद के समर्थन में कांग्रेस, झामुमो, सीपीआई, सीपीएम सहित अन्य पार्टियों ने मशाल जुलूस निकाला। इस दौरान झामुमो जिला कार्यालय से हाथों मे मशाल लेकर जुलूस की शक्ल मे निकले,जो इंदिरा चौक होते हुए बाजार, स्टेशन रोड होकर पुन: इंदिरा चौक पहुंचने के बाद समापन हुआ। वही लोगों से बंदी को सफल बनाने का आह्वान किया। जुलूस मे शामिल कार्यकर्ता कृषि बिल वापस लो , काला कानून वापस लो,महंगाई खत्म करो सहित केंद्र सरकार के विरोध मे जमकर नारेबाजी की। मौके पर झामुमो जिला अध्यक्ष श्यामलाल हेंब्रम ने कहा कि किसान आंदोलन कर रहे हैं। परंतु आज केंद्र सरकार को कुछ भी सुनने को तैयार नहीं है। इसी को लेकर कल भारत बंद बुलाया गया है और उसके समर्थन में आज मशाल जुलूस निकाला गया है। इसलिए हम लोग मशाल जुलूस निकालकर लोगों से आह्वान कर रहे हैं कि रविवार के देशव्यापी बंदी को सफल बनाएं। इधर केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य अशोक मंडल ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के साथ सरासर अन्याय कर रही है। झामुमो माटी से जुड़ी पार्टी है, हमें हमेशा किसान व मजदूरों के हक व हुकूक के लिए संघर्ष किया है। इसलिए हमारी पार्टी इस बार भी किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। कहा कि शहर के लोग बंद का समर्थन कर रहे हैं। चूंकि महंगाई से हर लोग त्रस्त है। कहा कि आपात सेवाएं खुली रहेगी। जबकि सड़क,दुकान व अन्य सेवाएं पुरी तरह ठप कर दिया जाएगा। वही कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुक्ता मंडल ने कहा कि बंदी को सफल बनाने के लिए मशाल जुलूस निकाले हैं और लोगों से कहा जा रहा है कि सभी अपने- अपने प्रतिष्ठान बंद रखें। मौके पर आनंद टूडू, आसित मंडल, देवाशीष मिश्रा, प्रो कैलाश प्रसाद, अमित मंडल, सादिक अंसारी, रिजवान शेख, विनोद छत्रि, इरशादुल हक आरसी, चंडी दास पुरी, परेश यादव, अरविंद मुर्मु, हिदायत मियां, रफीक अंसारी समेत अन्य उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें