गर्मी को देखते हुए बीडीओ ने गांवों का निरीक्षण
फतेहपुर। प्रतिनिधिपेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा के तहत प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) प्रेम कुमार ने गुरुवार को फतेहपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव

फतेहपुर। प्रतिनिधि पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा के तहत प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) प्रेम कुमार ने गुरुवार को फतेहपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर चापानलों का निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने फतेहपुर, करजोरी एवं बामनडीहा गांव में लगे चापानलों की स्थिति का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने कई स्थानों पर चापानलों की स्थिति खराब पाए जाने पर संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने खराब पड़े चापानलों की शीघ्र मरम्मत कराने तथा नियमित देखरेख सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता बनी रहे।बीडीओ प्रेम कुमार ने कहा कि पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में पेयजल से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।
उन्होंने ग्रामीणों से भी अपील की कि किसी भी चापानल में खराबी होने पर तुरंत सूचना दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


