Hindi NewsJharkhand NewsJamtara NewsArun Kumar Yadav Appointed as New Circle Inspector of Kundhit
कुंडहित के नए अंचल निरीक्षक बने अरुण

कुंडहित के नए अंचल निरीक्षक बने अरुण

संक्षेप:

कुंडहित,प्रतिनिधि। लंबे अरसे से प्रभार में चल रहे कुंडहित अंचल को अपना नया अंचल निरीक्षक मिल गया है। कुंडहित के नए अंचल निरीक्षक के रूप में सीजीएल की

Jan 14, 2026 11:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जामताड़ा
share Share
Follow Us on

कुंडहित के नए अंचल निरीक्षक बने अरुण कुंडहित,प्रतिनिधि। लंबे अरसे से प्रभार में चल रहे कुंडहित अंचल को अपना नया अंचल निरीक्षक मिल गया है। कुंडहित के नए अंचल निरीक्षक के रूप में सीजीएल की परीक्षा उत्तीर्ण कर नवनियुक्त हुए पदाधिकारी अरुण कुमार यादव ने योगदान कर कार्यभार संभाल लिया है। कार्यभार संभालने के बाद पत्रकारों से हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि यह उनकी पहली पदस्थापना है। गौरतलब है कि अंचल निरीक्षक के पद पर योगदान करने के पूर्व श्री यादव भारतीय कृषि प्रौद्योगिकी परिषद में कार्यरत थे। उन्होंने कहा कि आमजनों की समस्याओं का निदान करना ही उनकी प्राथमिकता होगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कहा कि अंचल से संबंधित कार्यों के लिए जरुरतमंद लोग बेझिझक उनसे संपर्क कर सकते हैं कहा कि विभागीय नियम-कानून और सरकारी दिशा निर्देशों केअनुरूप क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का निराकरण करने का भरपूर प्रयास करूंगा। गौरतलब है कि उन्होंने योगदान करने के बाद प्रभारी अंचल निरीक्षक सह राजस्व उपनिरीक्षक संदीप हेंब्रम से प्रभार ग्रहण किया और अधीनस्थों से मुलाकात की बाहर हाल लंबे समय से प्रभार में चल रहे कुंडहित के अंचल निरीक्षक के पद पर नियमित पदाधिकारी की स्थापना हो गई है। इससे आंचल कार्य कार्यालय से संबंधित कार्यों को नई गति मिलेगी। मौके पर निवर्तमान अंचल निरीक्षक संदीप हेम्ब्रम, राजस्व उप निरीक्षक अशर्फी पूजहर माणिक माजी, आशीष मंडल आदि उपस्थित थे। फोटो कुंडहित 04: कुंडहित के नए अंचल निरीक्षक अरुण कुमार यादव।