ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जामताड़ाडीएवी का अर्चित फिलाटेली प्रतियोगिता में पुरस्कृत

डीएवी का अर्चित फिलाटेली प्रतियोगिता में पुरस्कृत

जामताड़ा । प्रतिनिधि सावित्री देवी डीएवी प्लस टू स्कूल जामताड़ा के छात्र अर्चित वत्स को भारतीय डाक विभाग द्वारा आयोजित फिलाटोली प्रतियोगिता 2019 में सफल घोषित करते हुए पुरस्कृत किया गया है।...

डीएवी का अर्चित फिलाटेली प्रतियोगिता में पुरस्कृत
हिन्दुस्तान टीम,जामताड़ाMon, 18 May 2020 03:00 AM
ऐप पर पढ़ें

सावित्री देवी डीएवी प्लस टू स्कूल जामताड़ा के छात्र अर्चित वत्स को भारतीय डाक विभाग द्वारा आयोजित फिलाटोली प्रतियोगिता 2019 में सफल घोषित करते हुए पुरस्कृत किया गया है। प्रतियोगिता का आयोजन 12 अक्टूबर 2019 को विद्यालय परिसर में डाक विभाग के पर्यवेक्षक पंकज कुमार व सुदीप कुमार दास के पर्यवेक्षण एवं कक्षा प्रशिक्षक प्रदीप्तो दास के वीक्षण में हुआ था। इसमें 50 बहु वैकल्पिक प्रश्न पूछे गए थे। जिनका उत्तर ओएमआर सीट पर देना था। कुल सम्मिलित 50 विद्यार्थियों में अर्चित वत्स का चयन दूसर चरण के लिए हुआ। चयनित होने पर अर्चित को एक फिलाटेली परियोजना दिया गया। जिसमें उसका विषय था महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर पांच सौ शब्दों के आलेख के साथ इससे संबंधित डाक टिकट संलग्न कर भेजना था। अर्चित ने 01-02 जनवरी 2020 को परियोजना पूर्ण कर जमा कर दिया। सात मार्च 2020 को घोषित परिणाम में अर्चित को सफल घोषित करते हुए छ: हजार रूपए नगद पुरस्कार दिया गया। जिसका चेक 16 मई 2020 को उसे प्राप्त हुआ। रविवार को प्राचार्य डॉ जीएन खान ने छात्र अर्चित को चेक सौंपते हुए कहा कि जिनमें प्रतिभा होती है। वे अवश्य ही निखर कर सामने आते हैं। बस उन्हें सही निर्देशन की आवश्यकता होती है। कहा कि इसका प्रमाण है छात्र अर्चित वत्स। डीएवी परिवार अपने विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के लिए निरंतर प्रयासरत है। कहा कि यह फिलाटोली छात्रवृति योजना दीनदयाल स्पर्श योजना के नाम से संचालित हुई थी। जिसमें अर्चित वत्स पूरे संथालपरगना प्रक्षेत्र में प्रथम आया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें