Hindi NewsJharkhand NewsJamtara NewsAnnual Sports Competition Concludes with Prize Distribution by Chireka Sports Organization
चिरेका में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन

चिरेका में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन

संक्षेप:

मिहिजाम में चिरेका खेलकूद संगठन द्वारा आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ। मुख्य अतिथि अनिल कुमार गुप्ता ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न उम्र वर्ग के प्रतिभागियों ने भाग लिया और कई खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

Jan 28, 2026 01:19 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जामताड़ा
share Share
Follow Us on

मिहिजाम, प्रतिनिधि।चिरेका खेलकूद संगठन द्वारा आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन सोमवार को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ। इंडोर स्टेडियम के पास फुटबॉल मैदान में मुख्य अतिथि चिरेका महाप्रबंधक अनिल कुमार गुप्ता एवं चिरेका खेल कूद संगठन के संरक्षक सम्मानित अनीता कुमारी गुप्ता ने विजेता प्रतिभागी खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किया। उन्होंने सभी विजेताओं को बधाई दी। समापन समारोह में चिरेका खेल कूद संगठन के अध्यक्ष एके मेश्राम, पदेन सचिव हरीश मित्तल विभिन्न विभाग के प्रधान अधिकारी ने भी मुख्य अतिथि के साथ रहे एवं विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया। इस दौरान चिरेका/महिला कल्याण संगठन की सदस्याएं, वरीय अधिकारी, चिरेका खेलकूद संगठन के पदाधिकारी,खिलाड़ी तथा खेल प्रेमी भी इस खेलकूद प्रतियोगिता में उपस्थित होकर विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गौरतलब है कि 21 से 25 जनवरी तक आयोजित इस खेल समागम में विभिन्न उम्र वर्ग में अधिकारी, कर्मचारी, महिला, पुरुष, स्कूल के छात्र छात्रा के लिए विविध दिवस पर जिमनास्टिक, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, कबड्डी, खो-खो; दौड़; डिस्कस थ्रो, शॉट पुट,रिले रेस, स्टंप पर हिट करना; गेंद फेंकना, रस्साकशी जैसे और अन्य विभिन्न खेल श्रेणियों में खेल प्रतियोगिता आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता को देखने के लिए काफी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे। जिन्होंने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। फोटो मिहिजाम 03: विजेताओं को पुरस्कृत करते चिरेका महाप्रबंधक।