ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जामताड़ाहत्या मामले में 10 महीने से फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

हत्या मामले में 10 महीने से फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

जामताड़ा। प्रतिनिधिबिन्दापाथर थाना क्षेत्र की पुलिस ने मिहिजाम थाना क्षेत्र के पियालसोला गांव से हत्या के मामले में 10 महीने से फरार चल रहा एक आरोपी...

हत्या मामले में 10 महीने से फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
हिन्दुस्तान टीम,जामताड़ाThu, 21 Jan 2021 11:38 AM
ऐप पर पढ़ें

जामताड़ा। प्रतिनिधि

बिन्दापाथर थाना क्षेत्र की पुलिस ने मिहिजाम थाना क्षेत्र के पियालसोला गांव से हत्या के मामले में 10 महीने से फरार चल रहा एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जिसके विरूद्ध बिन्दापाथर थाना कांड संख्या 20/20 के तहत भादवि की धारा 302/201/120 बी के अनतर्गत प्राथमिकी दर्ज है। इस हत्याकांड में कुल पांच आरोपी है। जिसमें से चार आरोपियों की गिरफ्तारी पूर्व में हो चुकी है। लेकिन पांचवां आरोपी करीब 10 महीने से फरार चल रहा था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पियालसोला गांव के रहने वाले काजल गोंराई के रूप में हुई। इस संबंध में थाना प्रभारी भास्कर झा ने कहा कि 10 अप्रैल 2020 को बिन्दापाथर थाना क्षेत्र के कड़ैया गांव की रहने वाली टुम्पा गोंराई की हत्या हुई थी। इसके बाद षडयंत्र के तहत हत्या की घटना के बाद शव को छिपा दिया गया था। मृतक के परिजनों का आरोप है कि मृतिका को खाने-पीने नहीं दिया जाता था। उन्हें पैसे की मांग को लेकर परेशान किया जाता था। इसके बाद 10 अप्रैल को नॉयलन रस्सी के सहारे फंदे से लटकाकर मृतिका की हत्या कर दी गई। हत्या की घटना के बाद शव को छिपा दिया गया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें