श्रद्धा, संकल्प और सेवा के भाव से मनाया गया दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती

Jan 11, 2026 11:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जामताड़ा
share

जामताड़ा, प्रतिनिधि। विष्णु भैया की धर्मपत्नी एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा की वरिष्ठ नेत्री चमेली देवी के नेतृत्व में गुरु जी के विचारों और संघर्षों को

श्रद्धा, संकल्प और सेवा के भाव से मनाया गया दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती

श्रद्धा, संकल्प और सेवा के भाव से मनाया गया दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती जामताड़ा, प्रतिनिधि। झारखंड आंदोलन के प्रणेता, आदिवासी अस्मिता के प्रतीक और गरीब-गुरबों की आवाज़ रहे दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की 82वीं जयंती श्रद्धा, संकल्प और सेवा के भाव से मनाया गया। इस अवसर पर जामताड़ा के पूर्व विधायक स्वर्गीय विष्णु भैया की धर्मपत्नी एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा की वरिष्ठ नेत्री चमेली देवी के नेतृत्व में गुरु जी के विचारों और संघर्षों को स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत दुमका रोड स्थित झामुमो पार्टी कार्यालय में दिशोम गुरु शिबू सोरेन के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई।

उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गुरु जी के संघर्षपूर्ण जीवन, आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए उनके बलिदान और झारखंड राज्य निर्माण में उनकी ऐतिहासिक भूमिका को याद किया। इसके बाद चमेली देवी चंचला मंदिर पहुंची। जहां उन्होंने गुरु जी की आत्मिक शांति एवं समाज में समरसता के लिए विधिवत पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कर यह संदेश दिया गया कि गुरु जी के आदर्श केवल भाषणों तक सीमित नहीं, बल्कि सेवा और संवेदना के माध्यम से ज़मीन पर उतारे जाने चाहिए। इसके पश्चात पारस अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच फल और कंबल का वितरण किया। इस दौरान चमेली देवी ने मरीजों का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। चमेली देवी ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने अपना पूरा जीवन जल-जंगल-ज़मीन और आदिवासी अस्मिता की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने हमें सिखाया कि सत्ता नहीं, सेवा सबसे बड़ा धर्म है। हमारा संकल्प है कि गुरु जी के सपनों का झारखंड और मेरे पति स्वर्गीय विष्णु भैया के अधूरे सपनों को हर हाल में पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा आज भी गुरु जी के दिखाए रास्ते पर चलकर गरीबों, किसानों, मजदूरों और आदिवासी समाज के हक की लड़ाई मजबूती से लड़ रहा है। फोटो जामताड़ा 08: चंचला मंदिर में कंबल वितरण करते झामुमो नेत्री चमेली देवी

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।