संशोधित/राष्ट्रीय जंप रोप प्रतियोगिता के लिए जामताड़ा के 7 खिलाड़ी चयनित, रांची रवाना
जामताड़ा,प्रतिनिधि।17वीं सीनियर, जूनियर एवं सब-जूनियर राष्ट्रीय जंप रोप प्रतियोगिता 2025-26 में भागीदारी के लिए झारखंड राज्य जंप रोप टीम में जामताड़ा

संशोधित/राष्ट्रीय जंप रोप प्रतियोगिता के लिए जामताड़ा के 7 खिलाड़ी चयनित, रांची रवाना जामताड़ा,प्रतिनिधि। 17वीं सीनियर, जूनियर एवं सब-जूनियर राष्ट्रीय जंप रोप प्रतियोगिता 2025-26 में भागीदारी के लिए झारखंड राज्य जंप रोप टीम में जामताड़ा जिले के एक बालक एवं छह बालिका खिलाड़ियों का चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता 09 जनवरी से 11 जनवरी 2026 तक रांची शहर स्थित जसपुरिया बीएड कॉलेज में झारखंड राज्य जंप रोप संघ एवं रांची जिला जंप रोप संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है। झारखंड टीम में जामताड़ा जिला जंप रोप संघ से रामजीत मुर्मू (बालक) तथा दीप्ति बास्की, नैंसी सिन्हा, शालिनी हेंब्रम, अन्नू कुमारी, जयंती हेंब्रम एवं रिशु कुमारी (बालिकाएं) चयनित हुई हैं।
इन सभी चयनित खिलाड़ी कोच नंदन कुमार सिंह के नेतृत्व में गुरुवार रात 10 बजे जामताड़ा स्टेशन से हटिया-पटना पाटलिपुत्र एक्सप्रेस से रांची के लिए रवाना हुए। इसकी जानकारी जामताड़ा जिला जंप रोप संघ के सचिव नंदन कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों ने कठिन अभ्यास और अनुशासन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है और उन्हें प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन की पूरी उम्मीद है। मौके पर डॉ दुर्गा दास भंडारी, अमित झा, डॉ चंचल भंडारी एवं भूपेश गुप्ता ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जामताड़ा जिला आज पूरे झारखंड राज्य के लिए गर्व का विषय बन गया है। इस अवसर पर मुख्य रूप से कमलेश मंडल, अनीश रंजन, गौरव जोशी, आकाश साव, राज कुमार, सुभाष, प्रीतम मुर्मू, रामजीत मुर्मू, राजेश ठाकुर, पुरुषोत्तम, परमेश्वर सहित अन्य अभिभावक उपस्थित थे। फोटो जामताड़ा 04: शुक्रवार को जामताड़ा स्टेशन में चयनित खिलाड़ियों के साथ कोच नंदन कुमार सिंह व अन्य।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


