बनकाठी में सम्पन्न हुआ 45वां तिरोधान महोत्सव
कुंडहित, प्रतिनिधि। और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंगलवार को गंध उत्सव तथा अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। सैकड़ों श्रद्धालु पह

कुंडहित, प्रतिनिधि।प्रखंड के बनकाठी गांव स्थित जगन्नाथ मंदिर परिसर में श्री श्री 108 राधेश्याम महाराज का 45वां तिरोधान महोत्सव गुरुवार को श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंगलवार को गंध उत्सव तथा अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचकर महोत्सव में शामिल हुए। हरिनाम संकीर्तन के उपरांत खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण किया गया।सेवायत ध्रुवचरण महाराज ने बताया कि प्रत्येक वर्ष पौष माह के कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि को राधेश्याम बाबा महाराज का तिरोधान महोत्सव मनाया जाता है। उन्होंने बाबा राधेश्याम महाराज की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि महाराज का जन्म पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिला अंतर्गत बड़जोड़ा गांव के जमींदार परिवार में हुआ था।
नौ वर्ष की आयु में वे अपनी फुफी के साथ वृंदावन गए, जहां वृंदावन की आध्यात्मिक छटा से प्रभावित होकर वहीं साधना में लीन हो गए। उन्होंने गुरुदेव माधव दास से दीक्षा ग्रहण की तथा 55 वर्षों तक वृंदावन में साधना की। इसके पश्चात 108 बार गिरिराज पर्वत की दंडवत परिक्रमा कर गोवर्धन से गिरिधारी स्वरूप की प्राप्ति की।हरिनाम प्रचार के उद्देश्य से महाराज ने वृंदावन छोड़कर संथाल परगना के नाला प्रखंड स्थित मोहिजोड़ी गांव के समीप पहाड़ी पर 18 रातों का नाम यज्ञ किया। तत्पश्चात कुंडहित के सिंहवाहिनी मंदिर में नवरात्रि अनुष्ठान कराया और बाद में बनकाठी गांव में आश्रम स्थापित कर हरिनाम धर्म का प्रचार-प्रसार किया। उस समय यह क्षेत्र वैष्णव धर्म से अपरिचित था, किंतु आज संथाल परगना में हजारों श्रद्धालु उनके शिष्य हैं। भक्तों ने उनके द्वारा की गई अनेक अलौकिक लीलाओं का भी उल्लेख किया।बताया गया कि राधेश्याम बाबा महाराज का तिरोधान प्रखंड के कोलाजोड़ा गांव में पौष माह के कृष्ण पक्ष एकादशी को हुआ था। मौके पर श्रीदाम फौजदार, दिनबंधु फौजदार, वैष्णव मंडल, श्याम लाल मंडल, रतन मंडल, सावित्री मंडल, ब्रिजवासी फौजदार, सावित्री मंडल, गेंदु वाला फौजदार, विद्यापति गोराई, गौर गोराई सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे। फोटो कुंडहित 01: बनकाठी स्थित जगन्नाथ मंदिर में मौजूद पुरोहित फोटो : महोत्सव के दौरान उपस्थित श्रद्धालु गण

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




