डीएवी स्कूल में 22 एनसीसी कैडेट्स ने दी परीक्षा
जामताड़ा । प्रतिनिधि एनसीसी के 36 झारखंड बटालियन धनबाद द्वारा सावित्री देवी डीएवी प्लस टू स्कूल में बुधवार को ए प्रमाणपत्र के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में कुल 22 कैडेट्स सम्मिलित हुए।...
एनसीसी के 36 झारखंड बटालियन धनबाद द्वारा सावित्री देवी डीएवी प्लस टू स्कूल में बुधवार को ए प्रमाणपत्र के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में कुल 22 कैडेट्स सम्मिलित हुए। परीक्षा में वस्तुनिष्ठ एवं विषयनिष्ठ दोनों प्रकार के प्रश्न पूछे गए, जो रक्षा सेवा एवं देश से जुड़े हुए थे। पर्यवेक्षण का कार्य धनबाद के अधिकारियों नायक सूबेदार जगीर सिंह और हवलदार महेंद्र सिंह ने किया। केंद्राधीक्षक सह प्राचार्य जीएन खान ने निरीक्षण करते हुए बताया कि डीएवी एकमात्र ऐसी संस्था है। जहां एनसीसी विंग स्थापित है। एनसीसी युवाओं में देश भावना को जागृत करने के लिए साथ-साथ उन्हें अनुशासन की ओर प्रेरित करता है। यह मानव एवं समाज कल्याण का प्रशिक्षण देता है। भविष्य निर्माण में एनसीसी प्रशिक्षण एवं प्रमाण पत्र के लिए अहम भूमिका होती है। परीक्षा के संचालन में क्रीड़ा प्रशिक्षक नवीन कुमार सिंह और सदानंद सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।