गांधी मैदान में सजेगा खो-खो का महाकुंभ, 24 जिलों की बालिका टीमें दिखाएंगी दम
जामताड़ा के गांधी मैदान में 29 से 31 मई तक 20वीं जूनियर बालिका राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इस प्रतियोगिता में झारखंड के 24 जिलों की बालिका टीमें भाग लेंगी। यह आयोजन झारखंड सरकार और जिला प्रशासन के सहयोग से किया जा रहा है।

जामताड़ा। शहर के गांधी मैदान में 29 से 31 मई तक 20वीं जूनियर बालिका राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन होगा। प्रतियोगिता में झारखंड के 24 जिलों की बालिका टीमें हिस्सा लेंगी। यह जानकारी जामताड़ा जिला खो-खो संघ के महासचिव नंदन कुमार सिंह ने बताया कि भारतीय खो-खो संघ के निर्देश तथा पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार एवं जिला प्रशासन जामताड़ा के सहयोग से यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। यह आयोजन झारखंड राज्य खो-खो संघ के वार्षिक खेल कैलेंडर 2026-27 के तहत जामताड़ा जिला खो-खो संघ, ऑल स्पोर्ट्स एकेडमी एवं झारखंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न होगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


