Hindi NewsJharkhand NewsJamtara News169th Martyrdom Day of Sheikh Bhikhari and Tikait Umraon Singh Celebrated in Jharkhand
शहीद शेख भिखारी व टिकैत उमराव सिंह का 169वां शहादत दिवस मनाया

शहीद शेख भिखारी व टिकैत उमराव सिंह का 169वां शहादत दिवस मनाया

संक्षेप:

जामताड़ा, प्रतिनिधि। नव मुस्कान फाउंडेशन संस्था ने मदरसा नेजामिया गरीब नवाज, पाकडीह सर्खेलडीह में झारखंड के वीर सपूत शहीद शेख भिखारी एवं टिकैत उमराव

Jan 08, 2026 11:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जामताड़ा
share Share
Follow Us on

शहीद शेख भिखारी व टिकैत उमराव सिंह का 169वां शहादत दिवस मनाया जामताड़ा, प्रतिनिधि। नव मुस्कान फाउंडेशन संस्था ने मदरसा नेजामिया गरीब नवाज, पाकडीह सर्खेलडीह में झारखंड के वीर सपूत शहीद शेख भिखारी एवं टिकैत उमराव सिंह का 169वां शहादत दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया । कार्यक्रम की अध्यक्षता मौलाना इशाक अंसारी ने की। इस अवसर पर विद्यार्थियों को दोनों शहीदों के भारत की आजादी के लिए दिए गए बलिदान और उनके योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वहीं कार्यक्रम के दौरान शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की गई और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

विद्यार्थियों के बीच कॉपी, कलम और चॉकलेट का भी वितरण किया गया। संस्था के सलाहकार कौरेश अंसारी ने कहा कि हिंदुस्तान की आजादी की लड़ाई में झारखंड के शहीद शेख भिखारी और राजा टिकैत उमराव सिंह ने अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिए थे। अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ झारखंड में हर जगह विद्रोह की चिंगारी भड़क चुकी थी, जिससे अंग्रेजी शासन कमजोर हुआ। अंततः दोनों वीरों को चुटू पाली घाटी में फांसी दे दी गई, लेकिन उनका बलिदान देशवासियों के दिलों में हमेशा अमर रहेगा। उनके पुण्यतिथि को हर वर्ष शहादत दिवस के रूप में मनाया जाता है। मौके पर मौलाना इशाक अंसारी, समीम अंसारी, मौलाना सद्दाम हुसैन, मोहम्मद रफीक अंसारी, मौलाना नजीरूद्दीन, मौलाना कमरूद्दीन, मौलाना अब्दुल रकीब रहमानी, मुख्तार अंसारी, आरिफ हुसैन, शाहनवाज हुसैन, अब्दुल जलील अंसारी, जिया अंसारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।