जामताड़ा में 10 वर्षीय बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता

Newswrap हिन्दुस्तान, जामताड़ा
share

जामताड़ा के न्यू पांडेडीह मोहल्ला से 10 वर्षीय चंदा मुंडा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। वह अपनी ममेरी बहन के साथ रह रही थी। परिवार ने खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है और स्थानीय लोगों से मदद की अपील की गई है।

जामताड़ा में 10 वर्षीय बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता

जामताड़ा। जामताड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यू पांडेडीह मोहल्ला से 10 वर्षीय चंदा मुंडा संदिग्ध परिस्थितियों में रहस्यमय ढंग से लापता हो गई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि चंदा मुंडा जामताड़ा में अपनी ममेरी बहन रजनी तिर्की के साथ रह रही थी। दोनों मूल रूप से गुमला जिले की निवासी हैं। परिजनों के अनुसार, बच्ची अचानक घर से गायब हो गई, जिसके बाद काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। घटना की सूचना जामताड़ा थाना को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के क्षेत्रों में बच्ची की तलाश की जा रही है।

साथ ही, संदिग्ध पहलुओं को ध्यान में रखते हुए हर एंगल से जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने भी बच्ची की जल्द से जल्द बरामदगी की मांग की है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को बच्ची के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तुरंत थाना को सूचित करें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।