“ज़की अनवर: जीवन और रचनाएँ ” विषय पर आयोजित की संगोष्ठी

Apr 11, 2026 04:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

करीम सिटी कॉलेज के उर्दू विभाग ने ज़की अनवर की शहादत की सालगिरह पर 'ज़की अनवर: जीवन और रचनाएँ' विषय पर संगोष्ठी आयोजित की। कार्यक्रम में डॉ. एस. सी. गुप्ता मुख्य अतिथि रहे। उर्दू साहित्य में ज़की अनवर की अहमियत पर चर्चा हुई और कई विद्यार्थियों ने अपने विचार प्रस्तुत किए।

“ज़की अनवर: जीवन और रचनाएँ ” विषय पर आयोजित की संगोष्ठी

मशहूर उर्दू कहानी लेखक ज़की अनवर की शहादत की सालगिरह के मौके पर, करीम सिटी कॉलेज के उर्दू विभाग ने “ज़की अनवर: जीवन और रचनाएँ" के शिर्षक से एक संगोष्ठी आयोजित की। इस अवसर पर हिंदी विभागाध्यक्ष तथा हिंदी और उर्दू साझी संस्कृति विचारक डॉ. एस. सी. गुप्ता ने मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लिया। प्राध्यापकों के अलावा, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर लाभान्वित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता उर्दू के विभागाध्यक्ष डॉ. शाहबाज़ अंसारी ने की। छात्रा सबीहा फिरदौस ने पवित्र कुरान की तिलावत से प्रोग्राम शुरू किया। प्रो मुहम्मद ईसा (गौहर अज़ीज़) ने उर्दू साहित्य में ज़की अनवर के मुकाम और अहमियत के विषय पर बात करके संगोष्ठी का माहौल बनाया।

आयशा फिरदौस, महफूज अंसारी और सदफ अत्तारिया ने निर्धारित विषय पर पर्चे और उनकी कहानियाँ पढ़ीं। मुख्य अतिथि डॉ. गुप्ता ने “ज़की अनवर और प्रगतिशील आंदोलन” के शिर्षक से अपनी बात रखते हुए कहा कि ज़की अनवर एक ऐसे कथाकार थे जिन्होंने न केवल विचारधाराओं का लेखन किया बल्कि उन्हें अपने जीवन में भी उतारा और देखा जाए तो यही उनकी शहादत का कारण भी बना। आखिर में डॉ. सादिक इकबाल ने धन्यवाद प्रस्ताव दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।