ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरबिरसानगर में युवती ने लगाई फांसी, परिवार वालों ने लगाया प्रेमी पर आरोप

बिरसानगर में युवती ने लगाई फांसी, परिवार वालों ने लगाया प्रेमी पर आरोप

बिरसानगर थाना क्षेत्र के काली मंदिर गिट्टी मशीन के पास 18 वर्षीय निशा सरदार ने शुक्रवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी परिवार के लोगों को शनिवार की सुबह...

बिरसानगर में युवती ने लगाई फांसी, परिवार वालों ने लगाया प्रेमी पर आरोप
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSun, 26 May 2019 04:40 PM
ऐप पर पढ़ें

बिरसानगर थाना क्षेत्र के काली मंदिर गिट्टी मशीन के पास 18 वर्षीय निशा सरदार ने शुक्रवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी परिवार के लोगों को शनिवार की सुबह मिली। युवती की मां ने सुबह बेटी को फंदे पर लटका हुआ देखा। इसके बाद घटना की जानकारी बिरसानगर पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। निशा सरदार की मां ने बताया कि बेटी रात में जागी हुई थी और फोन पर अपने प्रेमी करण मुखी से बात कर रही थी। सुबह जागने पर देखा कि बेटी फंदे पर झूल रही है। घटना के संबंध में निशा के पिता सुखराम सरदार ने प्रेमी करण मुखी के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कराया है। करण और निशा की पहचान काम करने के दौरान हुई थी। निशा रेजा का काम करती थी और करण कुली का काम। इस बीच दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी। दोनों एक-दूसरे को चाहते थे और शादी भी करना चाहते थे। देर रात तक मोबाइल पर बात करने के बाद निशा ने फांसी लगा ली।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें